फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   three people died include six month old child in road accident

सड़क हादसे में 6 माह की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत

Fri, 16 Jun 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
three people died include six month old child in road accident
डेमो
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में गहिरा गांव स्थित यूपीएसआईडीसी के निकट ट्रक व सेंट्रो कार में टक्कर हो गई। हादसे में नवजात बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल से हैलट, कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन


उन्नाव के गंगानगर निवासी कार चालक ललित शुक्ल (25) शुक्रवार की सुबह शहर के पीताम्बरनगर निवासी बहन सुषमा बाजपेई को लेने के लिए कार से गया था। उसके साथ उन्नाव के गांधीनगर निवासी कार मालिक अनिल पाण्डेय(40) भी, अपने भतीजे अभी पाण्डेय (13) व भतीजी सोनिया पाण्डेय (24) के साथ कार में थे। ललित अपनी बहन सुषमा, भांजे ऋषभ (5) और 9 माह की बेटी अवनी को लेकर वापिस घर छोड़ने जा रहा था तभी हाईवे पर ट्रक विपरीत दिशा से सामने आ गया और कार से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज़ थी कि ललित व उसकी 6 माह की भांजी अवनी व कार मालिक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई और सुषमा, ऋषभ, अभी व सोनिया घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed