फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   those who have trouble with the name of cow can take name in English say uma bharti

जिन्हें गाय के नाम से परेशानी है, वह अंग्रेजी में गोबरधन का नाम ले सकता है : उमा भारती

Mon, 30 Apr 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
those who have trouble with the name of cow can take name in English say uma bharti
उमा भारती

एनडीआरआई सभागार से नेशनल स्तर पर गोबरधन योजना का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय पेयजल व स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि यह गोबरधन गाय का गोबर नहीं है, यह अंग्रेजी वाला गोबरधन है। उन्होंने कहा कि गोबरधन के नाम पर अब समस्या खड़ी हो सकती है। क्योंकि जब तक राम सेतु को एडम ब्रिज कहा जाता था को कोई परेशानी नहीं हुई जब उसे राम सेतु कहने लेंगे तो विवाद होने लगा। इसी प्रकार इस योजना का नाम से भी लोगों को परेशानी हो सकती है, जिन्हें गाय के नाम से परेशानी होती है। इसलिए जिन लोगों को गाय के नाम से परेशानी होती है तो वह इस योजना का नाम अंग्रेजी में गैलवनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो एग्रो रिसोर्स धन पूरा नाम ले सकता हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जो सबसे पहले ओडीएफ हुआ है। इसलिए हरियाणा में अब ओडीएफ प्लस को लेकर कार्य किए जाएंगे और अब गांव को निर्मल गांव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोबरधन योजना के पीछे भी एक भाव है अर्थात वेस्ट टू गोल्ड है, यानी की गंदगी से धन या स्त्रोत को उपजाया जा सकता है। इससे जहां स्वच्छता होगी वहीं किसानों की आय भी होगी। उन्होंने कहा कि गोबरधन योजना के माध्यम से वेस्ट से बॉयो एनर्जी, सीएनजी गैस और कम्पोजिट खाद्य की अवधारणा की गई है, जिससे किसानों को लाभ होगा और गांव में स्वच्छता कायम होगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री एसएस आहलूवालिया, कर्ण देव कांबोज, विधायक भगवानदास कबीरपंथी व 14 राज्यों के वैज्ञानिक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उतराखंड से आई सावित्री गोढजाला ने भी अपने महिला समूह द्वारा चलाए गए गोबर गैस प्लांट के संबंध में अपने अनुभव सांझा किये और नुक्कड़ नाटक कर लोगों को योजना के बारे में बताया गया। इस दौरान गोबरधन योजना का पोलिसी डोकोमेंट का भी विमोचन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये है गोबरधन योजना

those who have trouble with the name of cow can take name in English say uma bharti
उमा भारती

इस योजना के तहत बायो गैस प्लांट लगाए जाएंगे। इन गैस प्लांटों के लिए गांव से किसानों व पशु पालकों से गोबर खरीदा जाएगा और उसके बदले उन्हें बायो गैस दी जाएगी, जिससे वह खाना पका सकते हैं। उन्हें चूल्हे में लकड़ी व उपले जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस योजना के तहत बायो गैस रसोईयों का निर्माण भी कराया जाएगा। इस योजना में सभी पशुओं को गोबर, रसोई का गिला कूड़ा, फल-सब्जियों के छिलके, बची ही दाल-सब्जी सभी प्रयोग की जाएगी। इसे बायोगैस बनेगी, जो बेची जाएगी। जिससे आमदनी होगी और साथ ही बायोगैस प्लांट के निकली गंदगी को खेतों में डालकर भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ा सकते हैं।  

450 गोशाला और नंदीशालाओं के 3.41 लाख पशुधन का गोबर किया जाएगा प्रयोग
गोबरधन योजना के शुभारंभ के दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में लगभग 450 गोशाला और नंदीशालाएं है, जिनमें लगभग 3 लाख 41 हजार पशुधन है और इस पशुधन के गोबर का उपयोग किया जाएगा। राज्य सरकार पशुधन के गोबर से गोबर गैस प्लांट लगाने की व्यवस्था कर रही है। राज्य में जो भी ग्राम पंचायत गोबर गैस का प्लांट अपने गांव में लगाना चाहती है, सरकार उस ग्राम पंचायत का पूरा सहयोग करेगी।

सड़क के नीचे दबाई जाएगी वेस्ट प्लास्टिक व पॉलिथिन
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिथिन वेस्ट का समाधान भी निकाला गया है और अब इस प्रकार के वेस्ट को सड़कों के नीचे दबाया जा सकता है। हरियाणा और पंजाब कुछ क्षेत्र डार्क जोन में आ गए है और उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा इन डार्क जोन के क्षेत्रों को उभारने में अगुवाई करेगा।   

अफसरों को कहा ये अंग्रेजों वाला जमाना नहीं है, जिले में सेवक बनकर करें काम
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आईएएस अफसरों को कहा कि वे मान कर चले कि यह अंग्रेजों वाला जमाना नहीं है कलेक्टर, कमिश्नर का। यह आजाद हिंद का जमाना है। जब प्रधानमंत्री देश का पहला सेवक है तो जिले का कलेक्टर भी जिले का पहला सेवक बनकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि आईएएस शुरूआत के पांच से सात साल तक जोश में कार्य करते हैं, फिर इन्हें बेटी की शादी सहित घर की चिंता होने लगती है। इस लिए नए आईएएस को ही नई योजनाओं पर कार्य कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार काम के जोश में आईएएस की मंत्रियों के साथ की गहमा-गहमी हो जाती है तो कई बार हीरो गिरी को लेकर भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed