फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thief stole creta car in front of owner

नई दिल्ली: देखता रह गया मालिक और कार लेकर फरार हो गए चोर

Fri, 05 Jul 2019 06:05 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 05 Jul 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Thief stole creta car in front of owner
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली में दो चोर मालिक की नजरों के सामने से ही उसकी क्रेटा कार उड़ा ले गए और वह कुछ भी नहीं कर पाया। घटना नई दिल्ली के छावला गांव में  बुधवार रात की है। गांव का रहने वाला 34 वर्षीय विनोद अपनी क्रेटा कार लेकर घर से निकला था। वह किसी काम से हरिजन बस्ती में आया हुआ था। 

विज्ञापन


इसी दौरान सड़क पर कार पार्क करने के बाद वह रेहड़ी पर दाल खरीद रहा था। अचानक दो युवक आए और कार का दरवाजा खोलकर कार को स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे। चुंकि विनोद ने अपनी कार को लॉक नहीं किया था, इसलिए चोरों का काम और आसानी से हो गया। 
विज्ञापन


बस फिर क्या था, जबतक विनोद को कुछ समझ आता और वह कुछ कर पाता तबतक बदमाश उसकी कार को स्टार्ट कर के फरार हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि विनोद अपने परिवार के साथ छावला में रहता है। वह गांव में ही मोबाइल फोन का शोरूम चलाता है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed