{"_id":"5d1f43d18ebc3e3cb16c77bf","slug":"thief-stole-creta-car-in-front-of-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली: देखता रह गया मालिक और कार लेकर फरार हो गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली: देखता रह गया मालिक और कार लेकर फरार हो गए चोर
Fri, 05 Jul 2019 06:05 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 05 Jul 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली में दो चोर मालिक की नजरों के सामने से ही उसकी क्रेटा कार उड़ा ले गए और वह कुछ भी नहीं कर पाया। घटना नई दिल्ली के छावला गांव में बुधवार रात की है। गांव का रहने वाला 34 वर्षीय विनोद अपनी क्रेटा कार लेकर घर से निकला था। वह किसी काम से हरिजन बस्ती में आया हुआ था।
विज्ञापन
इसी दौरान सड़क पर कार पार्क करने के बाद वह रेहड़ी पर दाल खरीद रहा था। अचानक दो युवक आए और कार का दरवाजा खोलकर कार को स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे। चुंकि विनोद ने अपनी कार को लॉक नहीं किया था, इसलिए चोरों का काम और आसानी से हो गया।
विज्ञापन
बस फिर क्या था, जबतक विनोद को कुछ समझ आता और वह कुछ कर पाता तबतक बदमाश उसकी कार को स्टार्ट कर के फरार हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि विनोद अपने परिवार के साथ छावला में रहता है। वह गांव में ही मोबाइल फोन का शोरूम चलाता है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन