Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   These kids are quite sharp... they can recite 50 elements of the periodic table in 23 seconds.

बड़े सयाने हैं ये बच्चे ... 23 सेकेंड में सुना देते हैं पीरियोडिक टेबल के 50 तत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
झज्जर : उम्र महज सात साल, कक्षा दूसरी और उपलब्धि ऐसी कि बड़े-बड़े भी हैरान रह जाएं। गांव खेड़ी खुम्मार के जुड़वा भाई-बहन नियान आद्विक और नायशा आद्विका ने अपनी याददाश्त और निरंतर अभ्यास के दम पर 23 सेकेंड में पीरियोडिक टेबल के 50 तत्व सुनाकर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन और इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीरियोडिक टेबल को याद करना जहां हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है, वहीं ये दोनों नन्हे विद्यार्थी इसके 50 तत्वों को बेहद तेज गति से सुनाते हैं। उनकी सहजता, आत्मविश्वास और तेजी से तत्वों का क्रम प्रस्तुत करने की क्षमता सामने वाले को खासा प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

नियान और नायशा के पिता मनोज कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों की रुचि केवल पीरियोडिक टेबल तक सीमित नहीं है। वे देश के राज्यों एवं राजधानियों सहित विभिन्न सामान्य ज्ञान संबंधी तथ्यों को भी तेजी से सुनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- ------ ------ -------
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं बच्चों के पिता
रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने वाले दोनों बच्चों के पिता मनोज कुमार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्राथमिक शिक्षक हैं, जबकि माता मनीता गृहिणी हैं। शहर के पीआरएस ग्लोबल स्कूल में पढ़ने वाले ये बच्चे घर पर अपनी मां की देखरेख में रोजाना तीन से चार घंटे तक तक पढ़ाई करते हैं। विज्ञान के अलावा कविता लेखन और पेंटिंग में भी दोनों बेहतर कर रहे हैं। नायशा आद्विका की रुचि जहां नृत्य एवं विज्ञान में है, वहीं नियान पढ़ाई के अतिरिक्त अपने पिता के मार्गदर्शन में बाल कविताएं भी लिखते हैं।
-----
पिता ने बच्चों के हुनर को रिकॉर्ड की कसौटी पर तराशा
पिता मनोज कुमार ने बच्चों के हुनर को पहचाना तो उन्होंने आवर्त सारणी से जुड़े विभिन्न विश्व रिकॉर्ड प्लेटफॉर्म की जानकारी जुटानी शुरू की।अलग-अलग विश्व रिकॉर्ड संस्थाओं के मानकों के अनुरूप बच्चों की तैयारी को तकनीकी रूप से बेहतर बनाया गया। इसके लिए मनोज कुमार ने विभिन्न संस्थाओं में आवेदन किए तथा आवेदन के साथ बच्चों की उपलब्धि से संबंधित सभी आवश्यक प्रमाण भी भेजे।
बच्चों की प्रतिभा को मान्यता देते हुए तीन अंतरराष्ट्रीय विश्व रिकॉर्ड संस्थाओं ने एक महीने में अपनी प्रक्रिया पूरी करके उन्हें प्रमाणपत्र जारी किए। इन संस्थाओं में बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लंदन, इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड शामिल हैं।


अगला लक्ष्य ... 13 सेकेंड में आवर्त सारिणी सुनाना
फिलहाल नियान आद्विक 13 सेकंड में आवर्त सारणी सुनाने का लक्ष्य लेकर अभ्यास कर रहा है, ताकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने की दिशा में आगे बढ़ सके। परिवार को उम्मीद है कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और लगन के बल पर भविष्य में बच्चे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed