फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   There is increased fear of bloody conflict in two sides of the city Kotwali

नगर कोतवाली के दो पक्षों में खूनी संघर्ष की बढ़ी आशंका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
There is increased fear of bloody conflict in two sides of the city Kotwali
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट में दो पक्षों में खूनी संघर्ष की आशंका है। बीते कुछ दिन में दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें एक पक्ष की ओर से हिस्ट्रीशीटर भी जुड़ा हुआ है। पुलिस की लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। गौरतलब है कि ऊपरकोट के नरसलघाट क्षेत्र में बीते करीब एक सप्ताह के दौरान तीन बार फायरिंग की घटना हो चुकी है, जबकि दो पक्षों में मारपीट की भी दो घटनाएं हो चुकी हैं। 8 जून की रात दो पक्षों में जमकर हथियार लहराए गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगाया। इसमें एक पक्ष की तरफ से हिस्ट्रीशीटर और उसके परिवारीजन भी शामिल थे। दोनों ही पक्षों द्वारा जानमाल का खतरा जताते हुए तहरीर दी जा चुकी है। मामले में पुलिस की ओर से कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों की मानें तो पुलिस की लापरवाही से कभी भी ऊपरकोट क्षेत्र में बड़ी घटना हो सकती है। इस संबंध में नगर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों के हथियारों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हाल ही में फायरिंग की घटना से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed