फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Innovation Mahakumbh 1.0 Finance Minister O P Choudhary Emphasizes Development of Bastar and Youth Empow

इनोवेशन महाकुंभ 1.0: वित्तमंत्री ओपी चौधरी का बस्तर के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण पर रहा जोर, जानें क्या कहा

Tue, 05 May 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 07:11 PM IST
सार

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में इनोवेशन महाकुंभ 1.0 को संबोधित किया। जहां बस्तर के युवाओं को वन उत्पाद, पर्यटन, कृषि और उद्यमिता में नवाचार करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Innovation Mahakumbh 1.0 Finance Minister O P Choudhary Emphasizes Development of Bastar and Youth Empow
वित्तमंत्री ने साझा किए अपने अनुभव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। राज्य सरकार ने बजट में बस्तर के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं।
विज्ञापन


इन प्रावधानों से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि देश की चार खरब की अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ते भारत में बस्तर के युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से वन उत्पाद, पर्यटन, कला-संस्कृति और कृषि से जुड़ी गतिविधियों में नवाचार के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इससे क्षेत्र के विकास में योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा आर्थिक रूप से सशक्त बनकर समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। बस्तर आज नई आशा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पुणे मारगेम से जुड़े साथियों की भागीदारी का स्वागत किया गया। उन्हें बस्तर के विकास में सहभागी बनने की बात कही।
विज्ञापन

 

महाकुंभ में शामिल वित्तमंत्री ने साझा किए अपने अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने अपने संबोधन में कई प्रेरणादायक उदाहरण साझा किए। इनमें लोगों ने विपरीत परिस्थितियों से निकलकर नवाचार के माध्यम से आर्थिक प्रगति हासिल की थी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि अनुशासन भी सिखाते हैं। अनुशासन के साथ ईमानदारी से प्रयास कर ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता में जोखिम लेने की क्षमता विकसित करने पर भी जोर दिया।

 

महाकुंभ में शामिल वित्तमंत्री ने साझा किए अपने अनुभव


अपने संबोधन के दौरान वित्तमंत्री ने बस्तर की पूर्व परिस्थितियों का उल्लेख किया। उन्होंने दंतेवाड़ा जिले में जिलाधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के अनुभवों को भी साझा किया। इससे उपस्थित युवाओं को प्रेरणा मिली।

महाकुंभ में शामिल वित्तमंत्री ने साझा किए अपने अनुभव


विश्वविद्यालय द्वारा बस्तर के युवाओं हेतु नवाचार के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम में कुलपति प्रो मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed