फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The top leadership will decide who will be the district president: Thakur

शीर्ष नेतृत्व करेगा तय कौन होगा जिला अध्यक्ष : ठाकुर

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 17 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The top leadership will decide who will be the district president: Thakur
16jjrp21- मातनहेल में पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षकों का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
साल्हावास। केंद्रीय पर्यवेक्षक जगदीश ठाकुर ने कहा कि जिलाध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी से होगा। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। वह मातनहेल में कार्यकर्ताओं की राय जानने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जगदीश ठाकुर ने कहा कि जिलाध्यक्ष के लिए आयु सीमा 35 से 55 वर्ष के बीच रखी गई है। 10 जुलाई से पहले तक संगठन चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए गुजरात के संगठन वाला फॉर्मूला तय किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का बनने वाला जिलाध्यक्ष वह होगा, जो जनता के हितों के लिए आवाज उठाएगा। जो कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता की सुनने की क्षमता रखता हो तथा कंधे से कंधा मिलाकर लोगों के साथ चलने वाला है साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर आमजन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने वाला हो। इस अवसर पर राज्य पर्यवेक्षक राव दान सिंह, वर्धन यादव, जयभगवान आंतिल व झज्जर विधायक गीता भुक्कल मौजूद रहे।
विज्ञापन



कांग्रेस का जिला अध्यक्ष होगा बड़े कद वाला युवा होगा

पर्यवेक्षक के तौर पर आए सभी पर्यवेक्षक दल के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लंबे समय से संगठन नहीं था, वे इस बात को स्वीकार करते हैं। अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर जल्द ही संगठन बनेगा। झज्जर जिले के लिए नया बनने वाला जिलाध्यक्ष साधारण जिलाध्यक्ष न होकर पार्टी में एक बड़ा कद रखने वाला युवा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed