फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The 'Seva Sankalp Abhiyan' will become a mega-campaign

सेवा संकल्प अभियान बनेगा महाअभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के महापर्व के रूप में मनाने जा रही है। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी महिपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है और सेवा ही संगठन का मूल संस्कार है। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन त्याग, तपस्या, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इसी सेवा भाव को घर-घर पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed