फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The MLA responded to the statement he made in the Legislative Assembl

विधानसभा में दिए अपने बयान पर विधायक ने दिया जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। विधानसभा में उनके बोले गए दोहे को लेकर उठे विवाद पर विधायक गीता भुक्कल ने स्पष्ट किया कि उनकी बात ब्राह्मण समाज के लिए नहीं थी बल्कि विधानसभा में मौजूद विधायक रामकुमार गौतम को लेकर थी। भुक्कल ने कहा कि यदि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वह अपनी बात वापस लेती हैं। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में ही इस संबंध में अपनी बात स्पष्ट कर चुकी हैं। ब्राह्मण समाज उनके लिए बेहद सम्मानित है और उनकी मंशा पूरे समाज को लेकर टिप्पणी करने की नहीं थी। विधायक ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि उनके बयान से ब्राह्मण समाज क्यों नाराज है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नाराजगी का कारण यह है कि वह एक दलित विधायक हैं, महिला विधायक हैं या फिर इसलिए कि वह पढ़-लिखकर अपने अधिकारों की आवाज नहीं उठा सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed