{"_id":"6aa0498e684c2e268908efde","slug":"the-message-of-cleanliness-and-safe-drinking-water-will-reach-every-village-jhajjar-news-c-196-1-nnl1010-145032-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव तक पहुंचेगा स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव तक पहुंचेगा स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल का संदेश
विज्ञापन
नारनौल। केंद्र और प्रदेश सरकार के विभागों ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक नई जन-जागरूकता मुहिम शुरू की है। स्वच्छ-सुजल गांव की कहानी, रेडियो की जुबानी नामक इस कार्यक्रम श्रृंखला का प्रसारण रेडियो अरावली पर होगा।
इसका उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की उपलब्धियों और लाभों की जानकारी देना है। साथ ही, उन्हें स्वच्छता से जुड़े बेहतर व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चौहान ने बताया कि कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की प्रगति लोगों तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों, विशेषज्ञों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साक्षात्कार शामिल होंगे। गांव स्तर की जल-स्वच्छता समितियों के अच्छे कार्यों को भी रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा। स्टेशन निदेशक राज यादव ने कहा कि यह पहल सरकारी योजनाओं और ग्रामीण समुदाय के बीच की दूरी कम करेगी। इस विशेष कार्यक्रम श्रृंखला का प्रसारण 10 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगा। इसका पुन प्रसारण 17 सितंबर को शाम 4:30 बजे किया जाएगा।