Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The city lit up with the glow of lamps; Diwali was celebrated with great joy

दीपों की रोशनी से जगमगाया शहर, उल्लास के साथ मनाई दिवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The city lit up with the glow of lamps; Diwali was celebrated with great joy
-फोटो 87 : सेक्टर-6 में पटाखे चलाती बच्ची। संवाद
बहादुरगढ़। दिवाली पर्व पूरे उल्लास, उमंग व धूमधाम से मनाया गया। मकान, दुकान, प्रतिष्ठान व इमारतें सब रंग-बिरंगी लाइटों, मोमबत्तियों, लड़ियों व दीयों की रोशनी से जगमग रही। लोगों में इस दिवाली को लेकर खास उत्साह रहा। एक-दूसरे को जहां दीपावली पर्व की बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया के टविट्र, वाट्सअप व फेसबुक आदि प्लेटफार्मों पर बधाई का दौर चला। काफी लोगों ने सोमवार को भी दिवाली का त्योहार मनाया। इस दिन बाजारों मेें काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से दोपहर बाद तक जहां घरों की साज-सज्जा और लोगों द्वारा दिवाली को लेकर सामान की खरीदारी का दौर चला। वहीं शाम होते ही घर-घर में गणेश-लक्ष्मी की पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीप जगमग रहे। हर घर, हर कोना अंधियारे से दूर होकर रोशनी से सराबोर था। भक्तिमय माहौल के बीच हर मंदिर, हर घर में लक्ष्मी, गणेश और कुबेर के पूजन की धूम रही। गली-मोहल्लों में लड़ियों की रोशनी से घर जगमगा रहे थे। पहले के मुकाबले अधिकतर लोगों ने मिट्टी से बने दीयों से ही अपने मकानों को प्रकाशमान किया। पहले पूजा अर्चना, दीपों की रोशनी और फिर उसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन




चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की निगाह

दिवाली के पर्व पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बेहद सक्रिय रही। विशेषकर शहर पुलिस की निगाह चप्पे-चप्पे पर थी। सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण स्थानों के अलावा ज्यादातर स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। शहर की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाए गए। इसके अलावा मेन बाजार, बस स्टेंड, रेलवे रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, नाहरा-नाहरी रोड, झज्जर रोड समेत अनेक प्रमुख जगहों व सेक्टर-9 बाइपास के अलावा कई अन्य जगहों पर पुलिस की टीमें तैनात रही। पीसीआर व अन्य पुलिसकर्मी भी गश्त करते रहे। यही नहीं पुलिस की पैदल गश्त भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रही। भीड़ भाड़ के माहौल से निपटने के लिए टै्रफिक पुलिस भी अत्यधिक मुस्तैद देखी गई। शहर भर में सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिसकर्मियोंं, होमगार्ड जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed