{"_id":"5850478f4f1c1bf05c64a009","slug":"the-bank-started-to-increase-in-the-line-of-cold-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में वृद्ध को लगी ठंड, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की लाइन में वृद्ध को लगी ठंड, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
कंपकंपाती ठंड (प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कांशीराम कालोनी निवासी वृद्ध को मंगलवार को बैंक की लाइन में ठंड लग गई। लाइन में लगा पड़ोस का युवक उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां वृद्ध ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजन शव घर लेकर चले गए।
शहर की कांशीराम कोलोनी निवासी काशीराम (60) पुत्र खंजन मंगलवार को बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में पैसे जमा करने आया था। पत्नी बिट्टा भी उसके साथ थी। पत्नी ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे काशीराम बैंक की लाइन में लग गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद उसका नंबर आया। रुपये जमा करके वह बैंक से निकला तो तबियत बिगड़ गई। बैंक की लाइन में कांशीराम कालोनी का प्रमोद भी लगा था।
वह बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले आया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शेर सिंह ने जांच कर वृद्ध को इंजेक्शन लगा कर कुर्सी पर बैठवा दिया। इस बीच प्रमोद वृद्ध की पत्नी को लेने बैंक चला गया। प्रमोेेद बिट्टा को लेकर अस्पताल लौटा तो काशीराम कुर्सी के नीचे पड़ा था। इस पर वार्ड ब्वाय ने उसे बेड पर लिटा कर डॉक्टर को बुलाया। जांच कर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बिट्टा ने बताया कि काशीराम को दमा की बीमारी थी। बैंक में उन्होंने ठंड लगने क ी बात कही थी। इसके कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर सीएमएस डॉ. आरके मिश्र इमरजेंसी पहुंचे और वृद्धा से पूछताछ कर शव को घर भिजवा दिया। डॉ. शेरसिंह ने बताया कि काशीराम को दमा की बीमारी थी। इसी के चलते उसकी मौत हो गई।