{"_id":"6a9f1283b4c0b964060efa6f","slug":"the-baje-bhagat-dharamshala-in-linepar-will-be-renovated-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-126949-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनपार की बाजे भगत धर्मशाला का होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनपार की बाजे भगत धर्मशाला का होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र स्थित बाजे भगत धर्मशाला के जर्जर भवन को अब नया रूप दिया जाएगा। कई वर्षों से धर्मशाला के भवन की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और धर्मशाला पदाधिकारियों की ओर से इसके नवीनीकरण की मांग की जा रही थी। नगर परिषद ने इस मांग को पूरा करते हुए भवन की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
नगर परिषद की ओर से धर्मशाला के नवीनीकरण पर करीब 8 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके तहत भवन की आवश्यक विशेष मरम्मत कराई जाएगी, जिससे धर्मशाला का ढांचा मजबूत होने के साथ ही यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। धर्मशाला में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, ऐसे में भवन की मरम्मत होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि धर्मशाला पदाधिकारियों की ओर से लंबे समय से भवन के नवीनीकरण की मांग रखी जा रही थी। नगर परिषद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए इसके लिए करीब आठ लाख रुपये का प्रावधान किया है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद धर्मशाला का भवन पहले से बेहतर स्थिति में होगा।