{"_id":"69bd8bbf324b3067ae0da91e","slug":"the-accused-in-the-rs-423-crore-mustard-and-gunny-bag-scam-has-not-been-arrested-jhajjar-news-c-203-1-sroh1010-124964-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.23 करोड़ रुपये के सरसों व बारदाने के घोटाले में नहीं हो पाई है आरोपी की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.23 करोड़ रुपये के सरसों व बारदाने के घोटाले में नहीं हो पाई है आरोपी की गिरफ्तारी
विज्ञापन
कनीना। गांव उन्हाणी स्थित हैफेड के गोदाम से 4.23 लाख रुपये की सरसों व बारदाना गायब होने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं विभागीय जांच भी करीब एक सप्ताह तक चलेगी। हैफेड के अधिकारियों व पुलिस की ओर से इस मामले में की जा रही जांच में नए खुलासे होने की उम्मीद है।
बता दें कि स्टॉक से करीब 4.12 लाख रुपये कीमत की 5531.60 क्विंटल सरसों व करीब 11.24 लाख रुपये का बारदाना चोरी हो गए थे। इसके बाद जब अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो हैफेड के प्रबंधक प्रवीण कुमार भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने स्टोर कीपर ऋषिदेव निवासी झज्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
अभी तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। वहीं इस गड़बड़ी की जांच विभाग के स्तर पर भी चल रही है। हैफेड के प्रबंधक प्रवीण कुमार भारद्वाज ने बताया कि गोदाम के पूरे स्टॉक की जांच की जा रही है। एक सप्ताह में यह सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। इसके लिए शहर थाना टीम व साइबर टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
इस तरह हुआ इस गड़बड़ी का खुलासा
हैफेड जिला कार्यालय की ओर से छह मार्च को दो आरओ मैसर्ज महेश एडिबल एग्रो इंडस्ट्रीज अलवर और मैसर्ज महेश एडिबल ऑयल मैन्युफैचरर प्राईवेट लिमिटेड कोटा को हैफेड गोदाम उन्हाणी (कनीना) से 2600 क्विंटल प्रत्येक आरओ सरसों की डिलीवरी के लिए जारी किए गए थे। छह दिन बाद 12 मार्च को उक्त पार्टी के प्रतिनिधि हैफेड गोदाम से सरसों-लिफ्ट करने आए और दो वाहन (एक में 900 बैग व दूसरे में 780 बैग) लोड करने के बाद उन्होंने कार्यालय को टेलीफोन से सूचित किया। सूचना में बताया कि अधिकांश स्टॉक ढेर में बिखरे पड़े हैं और कुछ बैग कटे-फटे हैं जिससे डिलीवरी के लिए मात्रा कम हो सकती है। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत मौके का दौरा किया। संबंधित स्टोर कीपर फील्ड इंस्पेक्टर ऋषिदेव को मोबाइल पर कॉल किया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई और बाद में मोबाइल भी बंद कर लिया था। उसके बाद केंद्र प्रभारी वीरेंद्र कुमार को भी गोदाम पर बुलाया गया। गोदाम में स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं था और स्टॉक की डिलीवरी सुरक्षा ''''गार्ड द्वारा की जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अधिकारियों को भी घोटाले का अंदेशा हुआ। इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।