{"_id":"6abad3b47280565e390612b4","slug":"tamanna-from-jind-reaches-asian-games-final-jhajjar-news-c-199-1-sroh1009-161181-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचीं जींद की तमन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचीं जींद की तमन्ना
विज्ञापन
28जेएनडी29: तमन्ना।
जींद। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में जींद की एथलीट तमन्ना धनखेड़ी ने भारतीय महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार को नागोया सिटी के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए फाइनल में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही।
पदक भले ही टीम के हाथ नहीं आया, लेकिन एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर फाइनल तक पहुंचना तमन्ना के खेल सफर की अहम उपलब्धि रहा। भारतीय टीम में तमन्ना के साथ अभिनया राजाराजन, स्नेहा शनुवाली सत्यनारायण और सुदेशना हनमंत शिवांकर शामिल रहीं। फाइनल में भारतीय धाविकाओं ने पदक के लिए पूरी ताकत लगाई, लेकिन मुकाबला खत्म होने पर टीम चौथे स्थान पर रही।
इससे एक दिन पहले 27 सितंबर को चार गुणा 100 मीटर रिले की हीट आयोजित हुई थी। भारतीय टीम ने यहां 43.85 सेकंड का समय निकालते हुए अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया और फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद टीम से पदक की उम्मीदें बढ़ गई थीं।
विज्ञापन
कोच सुरेंद्र ने कहा कि तमन्ना ने भारतीय टीम के साथ फाइनल तक पहुंचकर अपनी मेहनत और प्रतिभा साबित की है। तमन्ना के एशियन गेम्स के फाइनल में देश का प्रतिनिधित्व करने से परिवार, प्रशिक्षकों और जींद के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमन्ना का यह अनुभव जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।