फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   swing and food stall will not look at taj mahotsav

ताज महोत्सव देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर

Mon, 08 Jan 2018 06:13 PM IST
ताज महोत्सव देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
ताज महोत्सव देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर Updated Mon, 08 Jan 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
swing and food stall will not look at taj mahotsav
ताज महल - फोटो : ANI
26वें ताज महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। लेकिन, इस बार भी दर्शकों को प्रदर्शनी और झूलों का आनंद लेने के लिए इधर-उधर भटकना होगा। मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण कार्य की वजह से इस बार भी यहां झूले और फूड स्टॉल नहीं लग पाएंगे।
विज्ञापन


18 से 27 फरवरी के बीच शिल्पग्राम में ताज महोत्सव का आयोजन होना है। पूर्व में शिल्पग्राम परिसर में ही शिल्पी स्टॉल, फूड स्टॉल और झूले आदि लगते थे। पर, पिछले साल शिल्पग्राम पार्किंग के हिस्से में मल्टी लेवल पार्किंग का काम शुरू होने के कारण झूले और फूड स्टॉल यहां से हटा दिए गए।
विज्ञापन


यह शिल्पग्राम के सामने होटल लीला की जमीन पर लगाए गए। कुछ विवादों के चलते मल्टी लेवल पार्किंग का काम पिछले कई महीनों से रुका हुआ है। इसकी वजह से यह निर्माण कार्य इस साल भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में इस बार भी झूले और फूड स्टॉल शिल्पग्राम के सामने खाली पड़ी जमीन पर ही लगेंगे। इससे दर्शकों को इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार का कहना है कि पूर्व की भांति व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed