{"_id":"58b8228a4f1c1bbb06830860","slug":"swine-flu-patient-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में फिर सामने आया स्वाइन फ्लू का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर में फिर सामने आया स्वाइन फ्लू का मरीज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर शहर में एक बार फिर स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। इस बार ने एच-1 एन-1 वायरस ने चार साल की बच्ची को चपेट में लिया है। हालांकि बच्ची की तबीयत ठीक है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची की सही तबीयत को देखते हुए ही उसे अस्पताल से छुटटी दे दी गई है।
अब वह स्वस्थ है, लेकिन डॉक्टरों ने बदलते मौसम को देखते हुए मरीजों पर खास निगरानी रखना शुरू कर दिया है। बीजेएस कॉलोनी में रहने वाली इस बच्ची को साधारण खांसी—जुकाम होने पर मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जोधपुर के ही डॉ.वीडी बोहरा की जयपुर के एक निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। तब ये माना जा रहा था कि बोहरा हैदराबाद में स्वाइन फ्लू के वायरस की चपेट में आए, लेकिन अब बच्ची का ताजा मामला सामने आने पर सतर्कता बरतना शुरू कर दी है।