{"_id":"6a9dc841b5171fa46d0762b3","slug":"supply-disrupted-due-to-cable-fault-residents-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-139596-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल खराब होने से सप्लाई बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल खराब होने से सप्लाई बाधित, लोग परेशान
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सांपला रोड स्थित 33 केवी पावर हाउस में गुरुग्राम रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस से आने वाली बिजली सप्लाई की केबल रविवार शाम को करीबन छह बजे खराब हो गई, जिसके चलते इस पावर हाउस से चलने वाले सभी फीडर बंद हो गए।
इस दौरान कई कालोनियों में बिजली गुल हो गई, जिसके चलते लोगों को बिजली नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के बाद लोगों की तरफ से बिजली सुविधा केंद्र में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके चलते बिजली कर्मचारियों की तरफ से जल्द ही बिजली सुचारू करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान रविवार शाम तक बिजली सुविधा केंद्र में सांपला रोड स्थित 33 केवी पावर हाउस से चलने वाले फीडरों से करीबन 50 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 33 शिकायतों का समाधान हाे गया जबकि अन्य शिकायतों का समाधान लगातार जारी रहा। इसके अलावा शुक्रवार शाम तक शहर के सभी पावर हाउस से लगभग 75 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें सांपला रोड के पावर हाउस को छोड़कर अन्य सभी शिकायतों का समाधान हो गया।
विज्ञापन
इन कालोनियों की बिजली हुई गुल
सांपला रोड स्थित 33 केवी पावर हाउस बंद होने सेक्टर-9, देव नगर, सीताराम गेट, छारा चुंगी, माता गेट, रिवाला गेट, आंबेडकर चौक, पुजावा कालोनी, बेरी गेट, मेन बाजार, बहादुरगढ़ रोड, कैमलगढ़ रोड स्थित अन्य जगह बिजली गुल रही।
वर्जन
गुरुग्राम रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस से सांपला रोड स्थित 33 केवी पावर हाउस में जाने वाली बिजली की केबल खराबी हो गई, जिसके चलते बिजली चली गई। सूचना मिलते ही बिजली को सुचारू कराने का काम कर दिया गया।
सुरेश गुर्जर, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर