{"_id":"6993f88f34d01be8cb090037","slug":"sub-inspectors-body-found-after-36-hours-family-mourns-bastar-news-c-1-1-noi1494-3961024-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: गुलमी वाटरफॉल घूमने गए सीआईएसएफ जवान की डूबने से मौत, 36 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: गुलमी वाटरफॉल घूमने गए सीआईएसएफ जवान की डूबने से मौत, 36 घंटे बाद मिला शव
Tue, 17 Feb 2026 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
शव को बरामद करते टीम
छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के अवसर पर घूमने गए सीआईएसएफ के एक जवान के पानी में डूबने से मौत हो गई। 36 घंटे बाद जवान का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
नगरनार एनएमडीसी कंपनी में पदस्थ सीआईएसएफ कंपनी के पांच से छह जवान महाशिवरात्रि पर ओडिशा सीमा में स्थित गुलमी वाटरफॉल घूमने गए थे। वहां खाना खाने के बाद 28 वर्षीय जवान आकाश चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरा था, तभी वह डूब गया। जब आकाश अपने साथियों को दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथियों ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोटपाड़ पुलिस को सूचित किया गया। रविवार दोपहर से ही जवान की तलाश की जा रही थी। शव मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन