फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Stray dogs bite two hundred fifty people in three days in Firozabad

खूंखार आवारा कुत्तों से दहशतः घर में कैद हुए लोग, तीन दिन में 242 को काटा, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह

Mon, 13 Mar 2023 07:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 07:21 PM IST
सार

फिरोजाबाद में आवारा कुत्तों ने तीन दिन में करीब ढाई सौ लोगों को काटा। आलम यह है कि कुत्तों के डर से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इन्हें पकड़वाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।  

विज्ञापन
Stray dogs bite two hundred fifty people in three days in Firozabad
आवारा कुत्ते

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शहर से लेकर गांव तक आवारा कुत्ते खूंखार हो गए हैं। इन आवारा कुत्तों ने तीन दिन में 242 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इनमें से कई लोगों की हालत नाजुक है। सोमवार को भी कुत्तों ने कई लोगों को काटा। शिकायत के बाद भी प्रशासन व नगर निगम का सरकारी तंत्र बेपरवाह बना हुआ है। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है।

विज्ञापन


आवारा कुत्तों को पकड़वाने की जिम्मेदारी नगर निगम के साथ साथ नगर पालिका व नगर पंचायतों के अफसरों की है। लेकिन, जिम्मेदार विभाग के अफसर इस ओर ध्यान नहीं देते।नगर निगम में कुत्तों को पकड़ने के लिए वाहन की भी व्यवस्था है। लेकिन इस वाहन का प्रयोग कुत्तों को पकड़ने में न होकर अन्य कार्य में किया जाता है। 

विज्ञापन

दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही संख्या

इसको लेकर शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। रात के समय सुनसान रास्तों से निकलना दुश्वार होता है। वाहन की स्पीड़ अधिक तेज हुई तो यह वाहन चालक को दौड़ाते है। ऐसे में हादसा होने का खतरा बन जाता है। इसके साथ ही कोई अकेला व्यक्ति पैदल नहीं जा सकता। फिर भी अफसर कुत्तों को पकड़वाने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेबीज के लक्षण

रेबीज रोगी को सबसे ज्यादा पानी से डर लगता है। रोगी के मुंह से लार निकलती है। यहां तक की वह भौंकना भी शुरू कर देता है।

टोटके अपनाने से बचें

ईएमओ डॉ. राहुल जैन ने बताया कि कुत्ते के काटने पर पिसी मिर्च लगाने का प्रचलन अब भी है। ऐसा करने से घाव में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने पर 72 घंटे के भीतर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए।



शिकोहाबाद क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रतीक का कहना है कि वह 10 मार्च को परीक्षा देकर घर आ रहा था। तभी सिरसागंज क्षेत्र में कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। अब कुत्तों को देखकर डर लगता है।

यशोदानगर निवासी ममता का कहना है कि वह दो दिन पूर्व घर से निकल कर जा रही थी। तभी कुत्ते लड़ रहे थे। इस बीच कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया और पैर में काट लिया। कुत्तों से बचने के लिए उसने दौड़ने का प्रयास किया, तो कुत्ते उसके पीछे दौड़ लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed