फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Son of retired soldier kills knives

रिटायर्ड फौजी के बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या

Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
महोबा
महोबा Updated Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Son of retired soldier kills knives
woman with knife
शहर के मोहल्ला मकनियापुरा में सोमवार दोपहर बाद घर में घुसे तीन हमलावरों ने रिटायर्ड फौजी के बेटे की चाकुआें से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक मयफोर्स अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पता चला है कि हमलावरों में एक मकान बनाने वाला मजदूर था। पुलिस उस मजदूर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



 शहर के मोहल्ला मकनियापुरा निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता एयरफोर्स के रिटायर्ड हैं। उनका बेटा पवन कुमार (22) सोमवार दोपहर घर पर था। इसी बीच तीन लोग कबाड़ खरीदने आए। पवन तीनों युवकों को लेकर दूसरी मंजिल पर रखा कबाड़ दिखाने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवकों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। इस बीच हमलावर भाग निकले। चीख पुकार सुन राजेंद्र कुमार दूसरी मंजिल पर पहुंचे और पवन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर सीओ जितेंद्र दुबे और कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बारीकी से जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज ने अस्पताल पहुंच मृतक के पिता से जानकारी ली।


राजेंद्र ने बताया कि आरोपियों में एक मजदूर उनके यहां भवन निर्माण में मजदूरी का काम करता रहा है। वह दो अन्य लोगों के साथ पुराना दरवाजा व अन्य कबाड़ खरीदने के लिए लेकर आया था। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed