{"_id":"5a19bcc04f1c1bc1678bdc15","slug":"six-feet-long-python-found-in-sadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद में निकला छह फुट लंबा अजगर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद में निकला छह फुट लंबा अजगर
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद।
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अजगर।
- फोटो : amar ujala
गांव नगला बीरवल के निकट रजवाहे की पटरी के निकट शनिवार को छह फुट लंबा एक अजगर निकल आया। इस अजगर को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक ग्रामीण इस अजगर को देखते रहे।
तापमान में लगातार आ रही गिरावट और रजवाहों में छोड़े जा रहे पानी के आसपास क्षेत्र में अजगर निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले कुछ दिनों पहले भी दघेंटा रजवाहे की पटरी पर गांव टीकैत के मध्य कई फुट लंबा अजगर निकला था।
अब फिर से नगला बीरवल के पास रजवाहे की पटरी के आसपास एक और अजगर निकल आया, जिसे ग्रामीणों ने देखा तो उसके आसपास ग्रामीणों की काफी भीड़ भाड़ हो गई।
वनाधिकारी सादाबाद गौतम सिंह का कहना है कि ठंड बढ़ गई है, ऐसे में अजगर धूप सेंकने के लिए बाहर निकल आते हैं। पानी वाले स्थानों के आसपास भी यह मिलते हैं। नगला बीरवल के पास अजगर निकलने की सूचना उन्हें नहीं मिली।