फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Sick leopard found in the forest died in Khargon Hindi news Madhya pradesh

MP News: जंगल में मिले बीमार तेंदुए की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कैसे गई जान

Sun, 28 Apr 2024 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2024 03:07 PM IST
सार

वन अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल को यह तेंदुआ 26 अप्रैल को भादलीपूरा रेंज बड़वाह में मिला था। जिसके बद शाम को रेस्क्यू कर उसे यहां लाया गया था। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन,रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Sick leopard found in the forest died in Khargon Hindi news Madhya pradesh
तेंदुए का पोस्टमार्टम करती डॉक्टरों की टीम

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह फॉरेस्ट रेंज में एक बीमार तेंदुए की मौत हो गई है। यह तेंदुआ बीते दिनों कड़ियाकुंड के जंगलों में बीमार अवस्था में वन विभाग के अमले को मिला था। गश्ती दल ने तेंदुए को कुछ देर तक ऑब्जर्व किया तो इसमें किसी तरह का कोई मूवमेंट नहीं दिख रहा था। जिसके बाद वन अमला उसे रेस्क्यू कर इलाज के लिए रेंज ऑफिस तक लाया, जहां नर्सरी में उपचार के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। चिकित्सक और वन अधिकारियों ने तेंदुए की मौत संक्रमण से होने की आशंका जताई है। तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ साल थी। ऐसे में उसके परिवार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए विभाग ने घटनास्थल के आसपास के 5 किमी एरिए में कैमरे लगाए हैं।

विज्ञापन


जंगल से रेस्क्यू कर लाया गया था तेंदुआ
वन अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल को यह तेंदुआ 26 अप्रैल को भादलीपूरा रेंज बड़वाह में मिला था। जिसके बद शाम को रेस्क्यू कर उसे यहां लाया गया था। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।  सलाइन वाटर और उसे इंजेक्शन भी दिए गए।
विज्ञापन


जांच के बाद स्पष्ट होगा कैसे हुए मौत
प्रारंभिक जांच के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि डिहाइड्रेशन की वजह से तेंदुए की ऐसी हालत हुई है। सुबह करीब 6:00 बजे उसकी मौत हो गई, प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि तेंदुआ किसी बीमारी से संक्रमित था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। तेंदुए का पीएम करवा लिया है और उसका सेंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed