{"_id":"662df65dcd4e9d6a370d775e","slug":"sick-leopard-found-in-the-forest-died-kargone-news-c-1-1-noi1224-1642052-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जंगल में मिले बीमार तेंदुए की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कैसे गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जंगल में मिले बीमार तेंदुए की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कैसे गई जान
Sun, 28 Apr 2024 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:07 PM IST
सार
वन अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल को यह तेंदुआ 26 अप्रैल को भादलीपूरा रेंज बड़वाह में मिला था। जिसके बद शाम को रेस्क्यू कर उसे यहां लाया गया था। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन,रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तेंदुए का पोस्टमार्टम करती डॉक्टरों की टीम
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह फॉरेस्ट रेंज में एक बीमार तेंदुए की मौत हो गई है। यह तेंदुआ बीते दिनों कड़ियाकुंड के जंगलों में बीमार अवस्था में वन विभाग के अमले को मिला था। गश्ती दल ने तेंदुए को कुछ देर तक ऑब्जर्व किया तो इसमें किसी तरह का कोई मूवमेंट नहीं दिख रहा था। जिसके बाद वन अमला उसे रेस्क्यू कर इलाज के लिए रेंज ऑफिस तक लाया, जहां नर्सरी में उपचार के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। चिकित्सक और वन अधिकारियों ने तेंदुए की मौत संक्रमण से होने की आशंका जताई है। तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ साल थी। ऐसे में उसके परिवार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए विभाग ने घटनास्थल के आसपास के 5 किमी एरिए में कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन
जंगल से रेस्क्यू कर लाया गया था तेंदुआ
वन अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल को यह तेंदुआ 26 अप्रैल को भादलीपूरा रेंज बड़वाह में मिला था। जिसके बद शाम को रेस्क्यू कर उसे यहां लाया गया था। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। सलाइन वाटर और उसे इंजेक्शन भी दिए गए।
विज्ञापन
जांच के बाद स्पष्ट होगा कैसे हुए मौत
प्रारंभिक जांच के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि डिहाइड्रेशन की वजह से तेंदुए की ऐसी हालत हुई है। सुबह करीब 6:00 बजे उसकी मौत हो गई, प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि तेंदुआ किसी बीमारी से संक्रमित था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। तेंदुए का पीएम करवा लिया है और उसका सेंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
