फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven people sick due to eating eggs

अंडे खाने से सात लोगों की तबियत बिगड़ी, वजह जानकर आप अंडे खाना छोड़ देंगे

Sun, 14 May 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 14 May 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
Seven people sick due to eating eggs

अंडे खाने से शुक्रवार देर रात एक परिवार के सात परिजनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया, जहां उपचार के बाद शनिवार दोपहर में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंडों की सैंपलिंग कराई। 

विज्ञापन


लंढौरा निवासी सलमान के घर शुक्रवार को मेहमान आए हुए थे। वह पास की दुकान से अंडा खरीदने गया। कच्चा अंडा उबालने के बाद उसकी सब्जी बनाई तो इसे खाते समय परिजनों को प्लास्टिक जैसी चीज का अहसास हुआ। उन्होंने संबंधित दुकानदार से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप है कि अंडा कड़ी खाने के थोड़ी देर बाद परिजनों की तबियत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने पुलिस और 108 को सूचना दी। देर रात करीब एक बजे सात लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया और सभी को भर्ती कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडे प्लास्टिक जैसे

Seven people sick due to eating eggs

साथ ही पुलिसकर्मियों ने घर पहुंचकर अंडे के सैंपल लिए। साथ ही इसे जांच के लिए भेजने की बात कही। चिकित्सकों के अनुसार अंडा खाने से सात लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उपचार के बाद शनिवार दोपहर छुट्टी दे दी गई है।

​अंडा खाने से बीमार होने वालों में लंढौरा निवासी रोशनजहां, गागलहेड़ी निवासी नगमा, पथरी एक्कलखुर्द निवासी जमशीदा, रुड़की ईदगाह निवासी शमसीदा, शमा आदि शामिल हैं। अंडे खाने से सात लोगों की तबियत बिगड़ने के मामले में परिजनों ने बताया कि अंडे प्लास्टिक जैसे थे। यह चाइनीज मालूम पड़ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed