{"_id":"582f2b364f1c1b563690101c","slug":"seven-injured-in-sumo-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग में टाटा सूमो खाई में गिरी, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग में टाटा सूमो खाई में गिरी, सात लोग घायल
मंडी
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
करसोग अस्पताल में टाटा सूमो हादसे में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)।उपमंडल करसोग के करसोग-छतरी मार्ग के खडारगढ़ी के पास एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जिसमें छह घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल करसोग में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जबकि गंभीर रूप से एक घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टाटा सूमो एचपी 31-9628 जो छतरी से करसोग की तरफ आ रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। ग्रामीणों को इस हादसे का पता चला तो आनन फानन में घटनास्थल पर पंहुचे व राहत कार्य में जुटे। उन्होंने स्थानीय पुलिस व 108 को भी सूचित किया व गंभीर रूप से घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहन से करसोग अस्पताल लाया गया। हादसे में घायल सपना (28) निवासी सानना, वीर सिंह (65), चालक सोनू कुमार पुत्र जयराम गांव ममेल, राजेंद्र सिंह(51) गांव नगराओं, राजकुमारी गांव नगराओं, मोहन सिंह(29) गांव थाचाधार, यशिका(13) पुत्री राजेन्द्र गांव नगराओं शामिल है। गंभीर रूप से घायल वीर सिंह को आईजीएमसी रैफर कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ से गंभीर रूप से घायलों को 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। अन्य घायल 3-3 हजार रुपये की राशि दी गई। क्षेत्र के पूर्व विधायक मस्तराम ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। सीपीएस मनसाराम ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया व घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई झाबेराम ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन