{"_id":"57338b184f1c1b3741919e2e","slug":"school-fee-policy-administration-will-be-feedback-from-schools-and-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई फीस पॉलिसी पर स्कूलों और अभिभावकों से लेंगे फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई फीस पॉलिसी पर स्कूलों और अभिभावकों से लेंगे फीडबैक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन द्वारा शहर के प्राइवेट स्कूलों के लिए बनाई जा रही फीस पॉलिसी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा 5 मई को भेजी गई फाइल को यूटी प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी ने कुछ सुझाव के साथ वापस भेज दिया था। बुधवार को प्रशासक क सुझावों को शामिल कर फाइल अंतिम मुहर के लिए दोबारा प्रशासक के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार प्रशासक ने यूटी प्रशासन के अधिकारियों से नई फीस पॉलिसी को लागू करने का मैकेनिज्म और उससे प्रभावित होने वाले प्राइवेट स्कूल और अभिभावकों का फीडबैक लेने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार यूटी प्रशासन अगले महीने तक फीस पॉलिसी को जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
अभिभावकों और स्कूलों की राय भी लेंगे
नई फीस पॉलिसी को मंजूरी से पहले यूटी प्रशासन इससे जुड़े स्कूलों और अभिभावकों को भी अपनी बात रखने का मौका देगा। जानकारी के अनुसार पॉलिसी को लागू करने से पहले शिक्षा विभाग अभिभावकों और सभी प्राइवेट स्कूलों के साथ मीटिंग करेगा। यूटी प्रशासन द्वारा तैयार पॉलिसी पर सुझाव और कमेंट के लिए ऑनलाइन जारी किया जाएगा। पॉलिसी के ड्रॉफ्ट में कुछ संशोधन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
शिकायतों की तैयार हो रही रिपोर्ट
प्राइवेट स्कूलों में बुकशॉप खोलकर मनमाने रेट पर किताबें बेचने के मामले में शिक्षा विभाग की ओर से गठित 5 सदस्य कमेटी के पास 150 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। 13 मई तक सभी शिकायतों की रिपोर्ट जांच कमेटी को सौंप दी जाएगी। 30 मई तक जांच कमेटी रिपोर्ट यूटी प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सौंप देगी। 30 जून तक यूटी शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए मैकेनिज्म तैयार कर लेगा।
फीस को लेकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी
शहर के प्राइवेट स्कूलों को यूटी प्रशासन द्वारा लैंड अलॉटमेंट में काफी छूट दी गई है। नियमों के तहत प्राइवेट स्कूल एक तय सीमा तक ही फीस बढ़ा सकता हैं। लेकिन शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस को लेकर जमकर मनमानी की जा रही है। प्राइवेट स्कूलों की फीस 50 हजार से 1 लाख तक है। प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से हर साल फीस बढ़ोतरी कर लेते हैं। कई प्राइवेट स्कूल तो हर बार एडमिशन फीस वसूल रहे हैं।
रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़ ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर ड्राफ्ट पॉलिसी की फाइल अभी मेरे पास नहीं पहुंची है।
सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव यूटी प्रशासन ने बताया कि ड्राफ्ट पॉलिसी की फाइल को प्रशासक के पास फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
परिमल राय, एडवाइजर यूटी के मुताबिक प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर पॉलिसी को फाइनल अप्रूवल के लिए डिस्कशन के बाद प्रशासक को भेजा गया है। पॉलिसी लागू करने से पहले इस संबंध में शहर को लोगों से भी राय ली जाएगी।