फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Save it in the death of cyclist riding bike

साइकिल सवार को बचाने मेें बाइक सवार की मौत

Thu, 17 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Save it in the death of cyclist riding bike
मृतक मनोज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साइकिल सवार को बचाने में बीच सड़क पर गिरे बाइक सवार छात्र को सामने से आ रही दूसरी बाइक ने कुचल दिया। हादसे में दूसरी बाइक का पहिया छात्र के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। छात्र चचेरे भाई की पत्नी का इलाज कराकर सठिगवां से लौट रहा था। हादसे में भाभी और भतीजा छिटक कर दूर गिरने से बाल-बाल बच गए। आक्रोशित जनता ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने समय से पहुंच कर भीड़ को समझाया और यातायात कुछ ही देर बाद सामान्य हो गया। छात्र हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे ब्रेन हेमरेज की भी आशंका व्यक्त की गई है।
विज्ञापन



हादसा चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवां कस्बा से कुछ दूर पर स्थित विवेक ढाबा के पास बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे हुआ। सरहनखुर्द गांव के मजरे रुरवा निवासी किसान बलीराम निषाद का बड़ा बेटा मनोज (17) बलदेव गिरि इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह चचेरे भाई सुशील की बीमार पत्नी रामकांति का इलाज कराने चचेरे भाई की ही बाइक से सठिगवां आया था। हादसे की गवाह रामकांति ने बताया कि लौटते वक्त एक साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होने से वह अपने दो साल के बेटे अनुराग के साथ दूर छिटक कर गिरी, जबकि देवर बाइक समेत सड़क पर। इसी बीच अमौली की ओर से आ रहे बाइक सवार देवर की टांगों को कुचलते हुए भाग खड़े हुए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



उधर हादसे को देखकर भीड़ जमा हो गई। नाराज लोग सड़क  पर उतर आए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन ठहर गया। एसओ चिरंजीव मोहन ने बताया कि छात्र की मां के आने के बाद पब्लिक का गुस्सा थमा। जिस बाइक ने छात्र को कुचला है उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। हेलमेट न लगाए होने से ब्रेन हेमरेज की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed