{"_id":"587119ab4f1c1b0b3215930e","slug":"saturday-rain-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में बारिश, ठंड बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में बारिश, ठंड बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को चंपावत में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब 11 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई। जो रूक-रूक कर तकरीबन शाम तक होती रही। चंपावत में करीब एक मिलीमीटर बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। वहीं बाजार में सन्नाटा रहने से कारोबारी गतिविधियां भी कम रही।
शनिवार का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड बढ़ने से लोग अधिकांश वक्त आग सेंकते रहे। बारिश से शहर के पांच से अधिक ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए। इससे एक घंटे तक बिजली ठप रही।
उधर लोहाघाट, पाटी और बाराकोट क्षेत्र में भी दिनभर बारिश हुई। बारिश के चलते इन इलाकों की ज्यादातर कारोबारी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया। लोग अधिकतर समय आग के इर्दगिर्द रहे।
विज्ञापन
टनकपुर में भी सुबह से बूंदाबांदी जारी रही। लोग घरों में ही दुबके रहे।
इधर, ठंड बढ़ते ही नगर पालिका ने शहर में जगह-जगह अलाव जलाने को लकड़ियां डाली है। बस स्टेशन, तुलसीराम चौराह, टैक्सी स्टैंड आदि स्थानों पर अलाव जलाने से लोगों को राहत मिली।