{"_id":"6985061b2d1941ec1c098d00","slug":"samrat-rana-and-suruchi-won-silver-medals-in-the-asian-championship-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-131394-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन चैंपियनशिप में सम्राट राणा और सुरुचि ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन चैंपियनशिप में सम्राट राणा और सुरुचि ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
05jjrp18- सुरुचि फोगाट
साल्हावास। दिल्ली में हो रही एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में वीरवार को सासरौली गांव निवासी सुरुचि फोगाट ने भारत के सम्राट राणा के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में उज्बेकिस्तान से मामूली अंतर से पीछे रहते हुए रजत पदक जीता।
प्रतियोगिता 13 फरवरी तक चलेगी। अब तक सुरुचि फोगाट और सम्राट राणा की जीत से इंडिया के 10 गोल्ड मेडल हो चुके हैं। सुरुचि ने मिश्रित टीम के साथ स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है। वीरवार को इस भारतीय जोड़ी ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में फाइनल में 479.6 अंक हासिल किए।
पहले दो सीरीज के आखिर में सम्राट और सुरुचि आगे थीं लेकिन उज्बेक खिलाड़ियों ने उन्हें पीछे कर दिया। सम्राट राणा और सुरुचि सिंह ने 583 अंक के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है। बुधवार को भी एशियन चैंपियनशिप में सुरुचि सिंह, इशा और मनु भाकर की टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
सासरौली निवासी सुरुचि फोगाट राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सात स्वर्ण पदक प्राप्त कर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम किया है। यह प्रतियोगिता 18 से 21 जनवरी 2025 तक मोहाली पंजाब में आयोजित की गई थी।