फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क के लोकार्पण को लेकर संगीत सोम और अतुल प्रधान में टकराव, कई थानों की पुलिस तैनात

Sat, 24 Dec 2016 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 24 Dec 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
sadak ke lokaarpan ko lekar sangeet som aur atul pradhaan mein takaraav
हंगामे के मद्देनजर शिलापट्ट के पास तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दादरी मार्ग के शिलान्यास को लेकर सरधना में टकराव के हालात बन गए हैं। भाजपा विधायक संगीत सोम और सपा नेता अतुल प्रधान समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। उधर, शनिवार को अतुल प्रधान के इस सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम की घोषणा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। 
sadak ke lokaarpan ko lekar sangeet som aur atul pradhaan mein takaraav
हंगामे के मद्देनजर शिलापट्ट के पास तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दादरी की करीब 15 किमी लंबी सड़क का निर्माण 9 करोड़ 35 लाख 94 हजार रुपये की लागत से हो रहा है। काम अंतिम चरण में है। ऐसे में सपा नेता अतुल प्रधान के समर्थक संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में 24 दिसंबर को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। 
sadak ke lokaarpan ko lekar sangeet som aur atul pradhaan mein takaraav
हंगामे के मद्देनजर शिलापट्ट के पास तैनात पीएसी - फोटो : अमर उजाला
इससे ठीक एक दिन पहले शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे विधायक संगीत सोम के समर्थक नवाबगढ़ी में मार्ग का लोकार्पण करने जा पहुंचे। यहां ब्लॉक प्रमुख सरधना कुलदीप प्रजापति और कई ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सड़क का लोकार्पण कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sadak ke lokaarpan ko lekar sangeet som aur atul pradhaan mein takaraav
हंगामे के मद्देनजर शिलापट्ट के पास तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर आए अतुल प्रधान ने पुलिस-प्रशासन से तत्काल शिलापट हटवाने का दबाव बनाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह निर्माण पीडब्लूडी का है। इस पर पीडब्लूडी के जेई रविंद्र कुमार और सचिन मौके पर पहुंचे, लेकिन वे शिलापट पर फैसला नहीं ले सके। इस पर अतुल समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर खुद शिलापट हटाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहीं करने दिया। 
विज्ञापन
sadak ke lokaarpan ko lekar sangeet som aur atul pradhaan mein takaraav
शिलापट्ट के लोकार्पण के लिए मंच पर उपस्थित सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना पर विधायक संगीत सोम समर्थक भी नारेबाजी करते हुए पहले कोतवाली, फिर संत चार्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे। अतुल और संगीत समर्थकों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे डाली। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि विधायक झूठ बोल रहे हैं। उनका इस सड़क निर्माण में योगदान नहीं है। उधर, सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाले मार्गों का निर्माण पीडब्ल्यूडी कराता है। प्रस्ताव पर मेरे बजट स्वीकृत हुआ है। दादरी मार्ग निर्माण मेरे ही प्रयास का नतीजा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed