{"_id":"5910a0a14f1c1b0a13850dba","slug":"roadways-services-disrupt-due-to-maintenance","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज सेवा मंगलवार को रहेगी प्रभावित, 4200 यात्रियों पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज सेवा मंगलवार को रहेगी प्रभावित, 4200 यात्रियों पर पड़ेगा असर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 08 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज सर्विस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की नई परिवहन पॉलिसी का विरोध करने के लिए चंडीगढ़ अतिरिक्त प्रधान सचिव का घेराव करने गए रोडवेजकर्मियों के कारण मंगलवार को रोडवेज की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। काम पर जाने के लिए वैकल्पिक साधनों का ही सहारा होगा। गुरुग्राम से विभिन्न जिलों में दौड़ने वाली रोडवेज बसें भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
बता दें कि राज्य सरकार ने नई परिवहन पॉलिसी लायी है जिसके तहत प्राइवेट बसों को अनलिमिटेड रूट परमिट देने की व्यवस्था की गई है। रोडवेजकर्मी इस पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे रोडवेज की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
इंटक डिपो के प्रधान संदीप दलाल ने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी समेत प्रदेशभर के रोडवेज बसों के चालक और परिचालक मंगलवार को विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव एसएस ढिल्लो का घेराव करने चंडीगढ़ जा रहे हैं। ऐसे में डिपो से बसों का बाहर निकलना मुश्किल होगा। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम डिपो से फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक झज्झर, हिसार, महेंद्रगढ़ समेत अन्य जिलों के लिए करीब 200 बसों का परिचालन होता है।
विज्ञापन
मंगलवार को इन रूटों पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहाकि इससे यात्रियों को परेशानी तो होगी लेकिन रोडवेज को बचाने के लिए मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ रहा है। आखिरकार इसका फायदा दैनिक यात्रियों को ही होगा।
वैकल्पिक साधनों का करें उपयोग:
-गुरुग्राम से फरीदाबाद-पलवल और पलवल- फरीदाबाद से गुरुग्राम प्रतिदिन करीब 4200 दैनिक यात्री सफर करते हैं। इनमें अधिकांश सुबह शाम नौकरी पेशावाले हैं। इन्हें मंगलवार को असुविधा हो सकती है। बेहतर होगा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद से आने जाने के लिए कैब अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। घर से निकलने से पहले से रोडवेज साधनों के बारे में जानकारी जरूर कर लें।