Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Kapoor ₹30000 Crore Family Trust Dispute Remains Unresolved Supreme Court to Decide Case

संजय कपूर के 30 हजार करोड़ के पारिवारिक ट्रस्ट का विवाद: मध्यस्थता से नहीं सुलझा, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

Thu, 26 Nov 2026 08:24 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 26 Nov 2026 08:24 PM IST
सार

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के करीब 30 हजार करोड़ रुपये के पारिवारिक ट्रस्ट का विवाद 15 दौर की बातचीत के बाद भी नहीं सुलझा। उनकी मां रानी कपूर ने अपने दावों के निपटारे के लिए 6,000 करोड़ रुपये मांगे थे। अब सुप्रीम कोर्ट में मामले का फैसला होगा। आखिर ट्रस्ट की वैधता पर रानी कपूर ने क्या आरोप लगाए? किन दो मुद्दों पर समझौता अटक गया? क्या होगा अगला कदम? आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Sanjay Kapoor ₹30000 Crore Family Trust Dispute Remains Unresolved Supreme Court to Decide Case
संजय कपूर की संपत्ति विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार में करीब 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े विवाद का हल बातचीत से नहीं निकल सका। उनकी मां रानी कपूर और बहू प्रिया सचदेव कपूर के बीच 15 दौर की मध्यस्थता के बाद भी सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में अब इस मामले का फैसला अदालत में होगा। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में चल रही मध्यस्थता प्रक्रिया समाप्त कर दी। अदालत ने साफ किया कि किसी भी पक्ष को समझौते के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


15 दौर की बातचीत के बाद भी क्यों नहीं बनी सहमति?
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ को बताया गया कि मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्षों के बीच 15 दौर की बातचीत हुई, लेकिन विवाद के सभी अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। रानी कपूर ने ट्रस्ट के खिलाफ अपने दावों का निपटारा करने के लिए 6,000 करोड़ रुपये मांगे थे। वहीं, विपक्षी पक्ष के वकील के मुताबिक, ट्रस्ट की संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 30,000 करोड़ रुपये है। अदालत ने मध्यस्थ की रिपोर्ट देखने के बाद प्रक्रिया समाप्त करने का फैसला किया। अब मामले का निपटारा बातचीत के बजाय कानूनी आधार पर होगा।
विज्ञापन


विवाद किस ट्रस्ट और संपत्ति को लेकर है?
यह पूरा मामला आरके फैमिली ट्रस्ट की वैधता से जुड़ा है। इस ट्रस्ट के पास सोना ग्रुप से जुड़ी बड़ी संपत्तियां हैं। ऑटो कंपोनेंट कंपनी सोना कॉमस्टार के पूर्व चेयरमैन संजय कपूर का जून 2025 में निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ट्रस्ट की वैधता को चुनौती दी। उनका आरोप है कि उनकी संपत्तियां उनकी पूरी सहमति और जानकारी के बिना ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दी गईं। रानी कपूर इसी आधार पर ट्रस्ट के खिलाफ अपने दावों का निपटारा चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन दो मुद्दों पर पूरी तरह अटक गई बातचीत?
  • पहला मुद्दा- अभिनेत्री करिश्मा कपूर से संजय कपूर के बच्चों को ट्रस्ट की संरचना से बाहर करने की प्रक्रिया से जुड़ा था।
  • दूसरा मुद्दा- रानी कपूर के दावों और उनके निपटारे का था।

अदालत को मध्यस्थ की रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों से जुड़े मामले में समाधान की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन रानी कपूर के दावों पर बातचीत पूरी तरह अटक गई। यही दोनों पक्षों के बीच समझौते की राह में सबसे बड़ी रुकावट बनी।


अब सुप्रीम कोर्ट के सामने क्या होगा अगला कदम?
मध्यस्थता समाप्त होने के बाद अब विवाद का फैसला गुण-दोष के आधार पर अदालत में होगा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि दिल्ली हाईकोर्ट को ट्रस्ट की संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए दाखिल लंबित आवेदन पर समयबद्ध तरीके से फैसला करना चाहिए। इसका मतलब है कि संपत्तियों को सुरक्षित रखने से जुड़े मामले को अनिश्चित समय तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। रानी कपूर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने अदालत को बताया कि उनकी तरफ से समझौते का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन छह महीने से उस पर कोई जवाब नहीं मिला। अब देखना होगा कि अदालत में इस विवाद की सुनवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है और ट्रस्ट की वैधता पर क्या फैसला आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed