फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   roads in the Jhajjar and Badli assembly constituencies.

झज्जर और बादली विधानसभा की 60 सड़कों के नवीनीकरण पर खर्च होंगे 101.23 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
roads in the Jhajjar and Badli assembly constituencies.
07jjrp08- खानपुर कलां से खानपुर खुर्द तक जाने वाली सड़क, जिसका अब नवीनीकरण होगा। संवाद
झज्जर। झज्जर और बादली विधानसभा क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 60 सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। दोनों क्षेत्रों की करीब 123.6 किलोमीटर लंबी सड़कों के नवीनीकरण पर 101.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


झज्जर विधानसभा क्षेत्र की 29 सड़क परियोजनाओं के लिए करीब 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के तहत लगभग 45 किलोमीटर लंबी सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, पुनर्निर्माण, आईपी ब्लॉक, बीसी और अन्य जरूरी कार्य किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।
विज्ञापन


वहीं, बादली विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 31 सड़क परियोजनाओं के लिए 56.23 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं के तहत 78.676 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुधार, चौड़ीकरण, पुनर्निर्माण, सतह उपचार, सीसी पेवमेंट और बिटुमिनस कार्य कराया जाएगा। इससे गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर इन गांवों की सड़कों का होगा सुधारीकरण
बहु-खोरडा-मकडानी रोड, झांसवा-जमालपुर-जाखड़ अस्पताल रोड, गांव भूरावास में सड़क शिफ्टिंग, गांव अकेहड़ी- मदनपुर से बाबा भैया समाध, गांव बिठला-भूरावास, गांव बंबूलिया से जेएलएन फीडर रोड, झज्जर-छुछकवास से फोर्टपुरा-तमसपुर रोड, गांव मारौत-सूरजगढ़ रोड, झज्जर शहर के सीताराम गेट से श्मशान घाट रोड, जोंधी व गिरावड़ संपर्क मार्ग, बहु-नया गांव, खानपुर कलां-खानपुर खुर्द, रामपुरा-सुर्खपुर, एनएच-71 से स्टेडियम मार्ग, खातीवास-गवालिसन, हमायूपुर-झांसवा, धनिया संपर्क मार्ग, डाइवर्जन रोड, निलाहेड़ी-चांदोल, सुंदरेहटी-लड़ायन-निलाहेड़ी,गांव रनखंडा मार्ग, साहलावास-बिठला-जटवाड़ा से सुबाना-कोसली रोड ,झज्जर के बेरी गेट से आरजेआर (एमएलए) रोड, खेड़ी खुम्मार-तलाव रोड, गांव तलाव-छुछकवास से इस्लामगढ़ की ढाणी, झाड़ली-मोहनबाड़ी रोड और बहादुरगढ़-झज्जर रोड से खेड़ी आसरा तक सड़क सुधार कार्य शामिल हैं।

बादली में इन सड़क मार्गों का होगा कायाकल्प
दक्षिणी बादली बाईपास, बाढ़सा-रावता बॉर्डर मार्ग, बादली-पेलपा-सोंधी-याकूबपुर मार्ग, बादली-दुलीना मार्ग, पाटौदा-नूरगढ़ मार्ग, सिलानी आंतरिक सड़क, गांव रईया-कुंजिया मार्ग, ढाकला -बिठला मार्ग,गांव सुबाना-सरोला मार्ग, सिलानी जालिम से एसएच-22 मार्ग सहित अनेक महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का सुधार एवं पुनर्निर्माण शामिल है।




वर्जन
इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से दोनों विधानसभा क्षेत्र के शहरी व गांवों के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही कृषि उत्पादों के परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच और अधिक आसान होगी।
वर्षा खांगवाल, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed