फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Sat, 27 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Sat, 27 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमहरा, मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ और रानी की सराय बाजार में बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए तीन सड़क हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घटना के समय महिला अपने पति के साथ उसके दोस्त की बाइक पर बैठकर जा रही थी। युवक मौसी और मौसेरे भाई के साथ सामान खरीदने जा रहा था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।       
विज्ञापन


अहरौला संवाददाता के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव बुधिराम अपनी पत्नी पूनम (27) को लेकर तहबरपुर थाना क्षेत्र में स्थित रिश्तेदार के घर गया था। शनिवार को दोनों वहां से घर लौट रहे थे। रास्ते में बुधिराम का दोस्त मिल गया। इसके बात तीनों एक बाइक पर सवार होकर शंभूपुर जा रहे थे। रास्ते में कुसमहरा गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक उछली और पूनम सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। पूनम दो बच्चों की मां थी।
विज्ञापन


इसीक्रम में मेहनाजपुर संवाददाता के अनुसार गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के आसपुर गांव निवासी इंदल (26) पुत्र हीरालाल के मौसी का घर मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जमीनपाल्हन गांव में था। मौसी के बेटी की शादी होने की वजह से इंदल यहां आया हुआ था। शनिवार की दोपहर इंदल अपनी मौसी रीता देवी (48) और मौसेरे भाई चंदन (25) के साथ बाइक पर बैठकर सिधौना बाजार में सामान खरीदने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर मोड़ पर इनकी बाइक में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। इसमें इंदल की मौके पर मौत हो गई। जबकि रीता और चंदन घायल हो गए। इन्हें सीएचसी मेहनाजपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों का इलाज चल रहा है। इसी क्रम में रानी की सराय संवाददाता के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मुहल्ला निवासी अन्नू (25) पुत्र सर्वोत्तम गोंड़ पेंटर का काम करता था।


रानी की सराय बाजार में उसकी दूकान थी। शुक्रवार की रात दूकान बंद कर गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल जा रहा था। अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। अन्नू गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह पांच भाई और दो बहनों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed