फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   RJD chief lalu prasad yadav rally in bihar patna gandhi maidan against bjp

'भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में बोले लालू- हम नीतीश के आखिरी शिकार

Sun, 27 Aug 2017 08:52 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 27 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
RJD chief lalu prasad yadav rally in bihar patna gandhi maidan against bjp
पटना में लालू की रैली

रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में लालू प्रसाद यादव ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश को तेजस्वी से खतरा महसूस होने लगा था, जिसकी वजह से उन्होंने गठबंधन तोड़ा। नीतीश की राजनीति अब खत्म हो चुकी है। हम उनके आखिरी शिकार हैं।

विज्ञापन


भीड़ को गुदगुदाते हुए लालू ने कहा कि ‘पलटू कुमार’ जब बीमार होते हैं तो समझ लीजिए कि वो किसी बड़ी साजिश में लगे हैं। गठबंधन टूटने से पहले का जिक्र करते हुए लालू ने कहा कि मैंने उनका हालचाल लेने के लिए जब फोन किया तो वे हमसे दूरी बनाते दिखे, तभी हमें शक हो गया था कि वो भाजपा की गोद में जा रहे हैं। अब सृजन घोटाले में पूरा खेल सामने आने वाला है। इस घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से करायी जानी चाहिए।
विज्ञापन


रैली को 19 दलों के करीब 34 नेताओं ने संबोधित किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भाजपा राज के कारण वहां की जनता भी परेशान है। हम सबको मिलकर आगे बढ़ना है और भाजपा को भगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबबंदी को लेकर लालू ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने आगाह किया था कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी संभव नहीं है, ऐसा हुआ भी है। आज घर-घर शराब पहुंचाई जा रही है। मोदी से हुई मुलाकात पर कटाक्ष करते हुए लालू ने कहा कि कल वो पूर्णिया 16 श्रृंगार कर के गए थे लेकिन मोदी सामने से थाली खींचने वाले का भोज ठुकरा कर चले गए। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश जी ने कभी भी अकेले चुनाव नहीं लड़ा है। हिम्मत है तो वे अकेले चुनाव लड़ कर दिखाएं।

भाजपा पर कम नीतीश पर ज्यादा आक्रामक दिखे लालू
अपने 40 मिनट के संबोधन में लालू ने भाजपा पर कोई बड़ा हमला नहीं किया। पूरे भाषण में वे ‘भाजपा को भगाने’ की जगह नीतीश को ही भगाते दिखे। हालांकि अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और शरद के निशाने पर भाजपा ही रही। लालू ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को दोबारा चुनाव में विजयी नहीं बनाने जा रही है। 

 

हमारी छाया हमसे बगावत कर रही है : शरद यादव

RJD chief lalu prasad yadav rally in bihar patna gandhi maidan against bjp
lalu prasad yadav - फोटो : ANI
भाजपा के साथ जाने वाली पार्टी नहीं बचेगी : ममता
रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा के साथ जाने वाली पार्टी नहीं बचेगी। जनता ने मोदी सरकार के पिछले तीन वर्षों के शासन को देखा है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। देश को धोखा देने वाली सरकार को जनता माफ नहीं करेगी। जनता लालू जी के साथ है। हम सब लालू, शरद और अखिलेश जैसे लोगों में विश्वास करते हैं।

अखिलेश बोले, भाजपा डिजीटल पार्टी
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें देश को बचाना है तो भाजपा को भगाना होगा। भाजपा डिजीटल पार्टी है। इस पार्टी के नेता कमरे में बैठकर देख रहे होंगे कि गूगल पर यहां की क्या तस्वीर है। भाजपा को लगता है कि डिजीटल मीडिया का सहारा लेकर चुनाव जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होने वाला। बाढ़ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बाढ़ आई नहीं है वरन लाई गई है। भाजपा ने किसानों और गरीबों को पीछे करने का काम किया है।  

हमारी छाया हमसे बगावत कर रही है : शरद यादव
जदयू के बागी नेता शरद यादव ने बगैर नीतीश का नाम लिए कहा कि इसी मैदान और मंच पर महागठबंधन बना था, लेकिन स्वार्थ ने इसे जीने नहीं दिया। आज देश और राजनीति किस दिशा में जा रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारी छाया ही हमसे बगावत कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहार में गठबंधन तोड़ा है, वो जान लें कि देश में गठबंधन बनेगा। यह संघर्ष का दौर है जिसमें युवाओं को आगे आना होगा।

असली जदयू शरद यादव हैं : कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि असली जदयू शरद यादव हैं। नीतीश कुमार को दोबारा से चुनाव लड़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का रिकॉडेड भाषण, लोगों को सुनाया गया। सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा को देश की नहीं, खुद की चिंता है। सोनिया गांधी ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ नहीं हो रहे है, लेकिन बड़े कारोबारियों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। आज यह तय करने का वक्त आ गया है कि हमें किस धारा के साथ चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed