फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Risk of accidents looms due to dilapidated buildings; Municipal Council lacks even a list.

जर्जर भवनों से मंडरा रहा हादसे का खतरा, नगर परिषद के पास सूची ही नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Risk of accidents looms due to dilapidated buildings; Municipal Council lacks even a list.
फोटो-55: बहादुरगढ़ के मेन बाजार एरिया में जर्जर भवन। संवाद
बहादुरगढ़। शहर और गांवों में वर्षों पुराने और जर्जर हो चुके भवन हादसों का कारण बन सकते हैं। बहादुरगढ़ की लगभग हर कॉलोनी में एक-दो ऐसे भवन हैं, जो लंबे समय से खाली पड़े हैं और देखरेख के अभाव में खस्ताहाल हो चुके हैं। वहीं गांवों में भी कई पुरानी हवेलियां जर्जर हालत में हैं, जिनमें वर्षों से कोई नहीं रहता। गांव मातन और गांव आसौदा में 10 से ज्यादा पुरानी हवेलियां हैं जो कई सालों से जर्जर हो चुकी हैं। इन हवेलियों में कोई रहता भी नहीं है। ऐसे में ये किसी हादसे का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास फिलहाल शहर में ऐसे जर्जर और कंडम भवनों की कोई सूची उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अब नगर परिषद ने शहर में सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे के दौरान जर्जर और खतरनाक भवनों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि सर्वे के दौरान यदि कोई भवन जर्जर और खतरनाक स्थिति में मिलता है तो उसके मालिक को नोटिस देकर भवन को स्वयं गिराने के लिए कहा जाएगा। यदि मालिक निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं करता है तो नगर परिषद नियमानुसार भवन गिराने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वे का उद्देश्य जर्जर भवनों के कारण होने वाले संभावित हादसों को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed