{"_id":"5eab1d918ebc3e90a1757e1f","slug":"rajiv-chaudhary-gets-extension-for-gm-post-of-nort","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव चौधरी को उत्तर रेलवे के जीएम पद के लिए मिला विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव चौधरी को उत्तर रेलवे के जीएम पद के लिए मिला विस्तार
Fri, 01 May 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के साथ उत्तर रेलवे के भी महाप्रबंधक पद का कार्यभार देख रहे राजीव चौधरी को अगले आदेश तक उत्तर रेलवे का अतिरिक्त प्रभार देखने के लिए अधिकृत किया गया है। महाप्रबंधक राजीव चौधरी को उत्तर रेलवे में पद का विस्तार मिलने पर एनसीआर के अफसरों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।
दरअसल, एनसीआर जीएम राजीव चौधरी जनवरी 2020 में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के सेवानिवृत्त होने के बाद से इस महत्वपूर्ण पद को संभाल रहे हैं। उन्हें रेलवे बोर्ड ने इस पद के लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। इस बीच कोरोना वायरस के संकट के दौरान उन्होंने एनसीआर और एनआर का कुशलता के साथ नेतृत्व किया। इस दौरान सौ से अधिक अन्नपूर्णा स्पेशल, रिकार्ड पार्सल लोडिंग, औसत गति में सुधार जैसे कीर्तिमान उन्होंने स्थापित किए। इन्हीं सब वजहों से रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी अगली सूचना तक के लिए बढ़ा दी है।