फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajasthan Asssembly Election: why bjp has not finalised candidate on Shiv Assembly seat

राजस्थान विधानसभा चुनाव: मानवेंद्र के गढ़ में प्रत्याशी उतारने से क्यों डर रही भाजपा ?

Tue, 13 Nov 2018 03:41 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Asssembly Election: why bjp has not finalised candidate on Shiv Assembly seat
मानवेंद्र सिंह(फाइल फोटो)

राजस्थान में चुनावी रणभेरी बज चुकी है और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतारना शुरू कर दिया है। भाजपा की पहली लिस्ट में सबसे अहम बाड़मेर जिला माना जा रहा था। इस जिले की शिव सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह का बोलबाला है। मानवेंद्र सिंह जो पहले भाजपा की तरफ से अपना डंका बजाते थे अब वो कांग्रेस की ओर से शिव सीट पर खड़े हो सकते हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान की सबसे हॉट सीट शिव विधानसभा पर मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने के बाद बीजेपी को कोई मजबूत उम्मीदवार अभी तक नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते भाजपा अभी तक अपने पत्ते मानवेंद्र सिंह की सीट को लेकर नहीं खोल पाई है, वहीं मानवेंद्र सिंह का कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद भी शिव विधानसभा में जबरदस्त स्वागत हुआ था। 
विज्ञापन


भाजपा शिव विधानसभा सीट पर एक मजबूत उम्मीदवार चाहती है। पार्टी तीन नामों पर जोर-शोर से चर्चा कर रही है। सबसे पहला नाम संघ पृष्ठभूमि से आने वाले स्वरूप सिंह खारा का है। दूसरा नाम बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह भियाड़ का माना जा रहा है, तो वहीं तीसरा नाम खूमना सिंह सोढा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा इस विधानसभा सीट को किसी भी हाल में जीतना चाहती है, क्योंकि इसी सीट से मानवेंद्र सिंह आते हैं। अगली लिस्ट में शिव विधानसभा सीट का नाम हो सकता है। वहीं वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान भी यह विधानसभा सीट चर्चा में रही थी। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा अपने पत्ते कब खोलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed