फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rainwater, drain water, and filth have once again entered the waterworks.

जलघर में फिर घुसा बारिश और नाले का पानी और गंदगी

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 22 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। गुरुग्राम रोड पर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के जलघर में एक बार फिर बारिश और गंदे नाले का पानी घुस गया। इसके साथ ही नाले और आसपास जमा गंदगी भी जलघर में चली गई। इस घटना से शहर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति पर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात आई तेज बारिश के कारण यह स्थिति बनी। रेवाड़ी रोड की तरफ से आसपास जमा पानी जलघर के अंदर आ गया। नाला भी ओवरफ्लो होकर अपनी गंदगी जलघर में ले गया। शनिवार सुबह विभाग और ठेकेदार के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फिर से टीन की दीवार लगाई। कर्मचारी जलघर में घुसी गंदगी को साफ करते नजर आए।
विज्ञापन

पिछली बारिश में रेवाड़ी रोड की तरफ जलघर की दीवार टूट गई थी। तब भी गंदा पानी और गंदगी जलघर में घुस गई थी। उस समय पानी रोकने के लिए टीन की अस्थायी दीवार बनाई गई थी। यह अस्थायी दीवार ज्यादा समय तक नहीं टिकी और उसे हटा दिया गया। नई दीवार भी पूरी नहीं बनाई गई, जिससे यह समस्या दोबारा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed