{"_id":"5b4b83da4f1c1b3b748b4ef7","slug":"preparing-stadium-in-noida-sector-21a-for-ipl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के लिए तैयार हो रहा है नोएडा में स्टेडियम, 25 हजार दर्शकों की होगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल के लिए तैयार हो रहा है नोएडा में स्टेडियम, 25 हजार दर्शकों की होगी क्षमता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नोएडा क्रिकेट स्टेडिमय
क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम को आईपीएल के लिए तैयार किया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों को पूरा करने में जुट गया है। साल के अंत तक स्टेडियम को पूरी तरह तैयार करने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को मान्यता के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने वाले अनुभवी अधिकारियों के सहयोग से अब नोएडा के स्टेडियम को संवारा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में लगातार हो रही देरी को देखते हुए शनिवार को महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने स्टेडियम का दौरा किया था। उन्होंने ड्रेसिंग रूम, कैमरा प्लेटफॉर्म, पिच, दर्शक दीर्घा और मैदान का जायजा लेकर कई बदलाव करने के दिशा-निर्देश दिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के मानकों के अनुरूप इसको तैयार करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगले छह महीने में स्टेडियम में फ्लड लाइट लगा दी जाएगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इवेंट और रणजी मैचों का आयोजन करने के लिए बातचीत का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। आईसीसी के मानकों के अनुरूप स्टेडियम को साल के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद आईसीसी को मान्यता के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के इस स्टेडियम को आईपीएल के लिहाज से भी मुफीद माना जा रहा है। इसलिए आईपीएल को ध्यान में रखते हुए इसमें सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
दुबई से मशीन मंगाकर तेज किया काम
Noida stadium
दर्शक दीर्घा को धूप व बारिश से बचाने के लिए कवरिंग शीट बाहर से मंगाई जा रही थी। यह काम बहुत धीमी गति से चल रहा था। स्टेडियम को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए प्राधिकरण ने दुबई की मशीन को स्टेडियम में ही मंगा लिया है। मशीन से शीट तैयार कर दर्शक दीर्घा को कवर करने का काम तेज हो गया है।
यह होंगी सुविधाएं
स्टेडियम के साउथ व नॉर्थ पवेलियन को वीआईपी के लिए तैयार किया जाएगा, यहां लिफ्ट भी लगाई जाएंगी।
स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच के लिए अलग पिच तैयार करने के अलावा पांच अभ्यास पिच भी तैयार होंगी।
स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम, पवेलियन, किचन, वीआईपी लांज आदि में उपलब्ध कराई जाएंगी आधुनिक सुविधाएं।
स्टेडियम को आईपीएल के लिए तैयार किया जा रहा है। अगले छह महीने में काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप काम पूरा कर लिया जाएगा। फ्लड लाइट लगाने का काम भी जल्द किया जाएगा।
-राजीव त्यागी, महाप्रबंधक, नोएडा
यह होंगी सुविधाएं
स्टेडियम के साउथ व नॉर्थ पवेलियन को वीआईपी के लिए तैयार किया जाएगा, यहां लिफ्ट भी लगाई जाएंगी।
स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच के लिए अलग पिच तैयार करने के अलावा पांच अभ्यास पिच भी तैयार होंगी।
स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम, पवेलियन, किचन, वीआईपी लांज आदि में उपलब्ध कराई जाएंगी आधुनिक सुविधाएं।
स्टेडियम को आईपीएल के लिए तैयार किया जा रहा है। अगले छह महीने में काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप काम पूरा कर लिया जाएगा। फ्लड लाइट लगाने का काम भी जल्द किया जाएगा।
-राजीव त्यागी, महाप्रबंधक, नोएडा