फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Police filed chargesheet on group loan in Gorakhpur, allegations against Shravan Kumar Nirala

गोरखपुर समूह लोन: पहले महिलाओं को दिलवाया...फिर माफी की फैलाई अफवाह, 'खाकी' ने ऐसे साजिश किया बेनकाब

Tue, 22 Apr 2025 03:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 03:08 PM IST
सार

फरेंदा गांव में आंबेडकर जनमोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा गौतम और उनके सहयोगी श्रवण कुमार निराला पर महिलाओं से ठगी करने का भी आरोप है। पुलिस के आरोप के मुताबिक, श्रवण लोगों को माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लिया गया लोन न चुकाने के लिए भड़काता था। लोगों से 500-500 रुपये लेकर थाने की फर्जी मोहर लगाकर ऋणमाफी का प्रमाणपत्र देता था।

विज्ञापन
Police filed chargesheet on group loan in Gorakhpur, allegations against Shravan Kumar Nirala
समूह लोन माफ होने की सूचना पर गोरखनाथ मंदिर पहुंच गई थी महिलाएं ( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

2024 के अक्तूबर माह में माइक्रो फाइनेंस कंपनी का लोन माफ कराने की झूठी सूचना फैलाने के आरोपी आंबेडकर जनमोर्चा के संयोजक श्रवण निराला के खिलाफ गोरखनाथ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की विवेचना के मुताबिक, श्रवण निराला ने पहले महराजगंज, गोरखपुर के गोला, बड़हलगंज, कैंपियरगंज की महिलाओं को समूह लोन दिलाया। फिर इसे माफ कराने की झूठी सूचना देकर सैकड़ों महिलाओं को गोरखनाथ मंदिर भिजवाया था। एक बड़ी साजिश रची गई थी, जिसे पुलिस ने बेनकाब कर दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कर्जमाफी की अफवाह के मामले में महराजगंज के फरेंदा थाने में 15 अक्तूबर और गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में 16 अक्तूबर को आंबेडकर जनमोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा और संयोजक श्रवण निराला पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। केस दर्ज करने के तत्काल बाद श्रवण निराला को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा ने अरेस्ट स्टे हासिल कर लिया। इस वजह से गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। गोरखनाथ पुलिस ने श्रवण निराला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं हाईकोर्ट की शर्त का पालन करते हुए सीमा के खिलाफ विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप
फरेंदा गांव में आंबेडकर जनमोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा गौतम और उनके सहयोगी श्रवण कुमार निराला पर महिलाओं से ठगी करने का भी आरोप है। पुलिस के आरोप के मुताबिक, श्रवण लोगों को माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लिया गया लोन न चुकाने के लिए भड़काता था।

लोगों से 500-500 रुपये लेकर थाने की फर्जी मोहर लगाकर ऋणमाफी का प्रमाणपत्र देता था। माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन नेटवर्क के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया था।

माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन नेटवर्क के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट धीरज सोनी की शिकायत के अनुसार, सीमा गौतम और उनके सहयोगियों ने गांव की गरीब और अनपढ़ महिलाओं को झांसा दिया कि उनका समूह लोन माफ हो जाएगा। इसके लिए सीएम दरबार जाना होगा। उन्होंने प्रार्थनापत्र छपवाकर महिलाओं से जबरन भरवाए।

प्रत्येक महिला से 500-500 रुपये लेकर उन्हें फर्जी कर्ज माफी प्रमाणपत्र जारी किए। इन महिलाओं को उकसाया गया कि वे फाइनेंस संस्थाओं का कर्ज न चुकाएं और अगर उनसे पैसे की मांग की जाए तो हिंसा (डंडा-दवाई) का सहारा लें।

धीरज सोनी ने बताया कि यह मामला आरबीआई की ओर से 11 दिसंबर 2023 को जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन है, जिसमें कर्जमाफी से संबंधित अनधिकृत अभियानों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई थी। सीमा गौतम और उनके सहयोगियों ने इस निर्देश की अवहेलना करते हुए महिलाओं को कर्ज न चुकाने के लिए उकसाया और उनके अंगूठे के निशान लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

इस धोखाधड़ी में महिलाओं को गंभीर रूप से गुमराह किया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती थी। इस संगठित ठगी का शिकार गरीब और भोली-भाली महिलाएं बनीं, जिनसे फर्जीवाड़े के माध्यम से रुपये ऐंठे गए।


वर्जनलोन माफ करने की अफवाह फैलाने के आरोपी श्रवण निराला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। विवेचना में सामने आया है कि पहले आरोपी ने भोली-भाली महिलाओं को लोन दिलाया था। इसके बाद लोन न जमा करने व माफ होने की झूठी अफवाह फैलाकर गोरखनाथ मंदिर के पास महिलाओं की भीड़ एकत्रित की थी: रवि कुमार सिंह, सीओ, गोरखनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed