फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police arrested a youth carrying lakhs of rupees in cash

कांकेर: लाखों रुपये नगदी लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, बैग में मिले 500 रुपये के 42 बंडल

Fri, 15 May 2026 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 07:50 PM IST
सार

कांकेर जिले में पुलिस ने एक युवक को थैले में 21 लाख 30 हजार रुपये नगद के साथ पकड़ा। युवक रुपयों का कोई वैध हिसाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने पैसे जब्त कर रायपुर आयकर विभाग को मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Police arrested a youth carrying lakhs of rupees in cash
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को लाखों रुपये नगदी के साथ पकड़ा है। युवक अपने बैग में भारी मात्रा में रुपये लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पूछताछ में वह इन रुपयों का कोई हिसाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने पैसे जब्त कर लिए।

विज्ञापन


कांकेर थाना प्रभारी ने बताया कि बीती 13 मई को को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोका और पूछताछ की। युवक ने अपना नाम मोहम्मद मुस्ताक (36 वर्ष, निवासी संतोषी नगर रायपुर) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक ग्रे-काले रंग का बैग बरामद हुआ।
विज्ञापन


बैग में 500 रुपये के 42 बंडल और 100 रुपये के 3 बंडल थे। गिनती करने पर कुल 21 लाख 30 हजार रुपये नगद पाए गए। पुलिस ने युवक से पैसों के संबंध में दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने पूरे पैसे जब्त कर रायपुर आयकर विभाग को मामले की जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इन पैसों का उपयोग किसी अपराध में होने की आशंका थी। इस आशंका के आधार पर पुलिस ने जब्ती पंचनामा तैयार किया। धारा 106 बीएनएसएस के तहत पैसे जब्त किए गए। युवक मोहम्मद मुस्ताक के खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।


मोहम्मद मुस्ताक की उम्र 36 वर्ष है। वह संतोषी नगर रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का निवासी है। उसका स्थायी पता उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के गुलेरा थाना क्षेत्र का परसपुर है। युवक के पास से बरामद नगदी में 500 और 100 रुपये के बंडल शामिल थे। पुलिस ने बिना हिसाब के इतनी बड़ी रकम रखने पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed