{"_id":"64142cb70b5e4b60c60767a5","slug":"person-died-in-road-accident-in-kaithal-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हुई दुर्घटना, सड़क किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हुई दुर्घटना, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
Fri, 17 Mar 2023 02:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Mar 2023 02:33 PM IST
सार
कैथल में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में कार्यरत व्यक्ति की घर लौटते समय दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार इस हादसे में सीवन निवासी 47 वर्षीय जसविंद्र शर्मा की मौत हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल के चीका-कैथल मार्ग पर सडक़ हादसे में सीवन निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में कार्यरत था। दुर्घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार इस हादसे में सीवन निवासी 47 वर्षीय जसविंद्र शर्मा की मौत हुई है।
विज्ञापन
जसविंद्र सिंह नक्शा लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अनुबंधित कर्मी था। बृहस्पतिवार को शाम को उसने अपनी पत्नी को फोन करके बताया कि काम अधिक है और वह लेट हो जाएगा। रात को करीब 10 बजे वह कैथल से सीवन अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था तो रास्ते में अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण जसविंद्र शर्मा की मृत्यु हो गई। जसविंद्र शर्मा अपने पीछे अपनी पत्नी व दो लडक़ों को बिलखता छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र दसवीं और एक दस जमा दो में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।
विज्ञापन
शहर थाना के जांच अधिकारी हरि भगवान ने बताया कि उन्हें सुबह के समय सडक़ हादसे की जानकारी मिली थी कि एक मोटरसाइकिल सवार मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है। इसके बाद परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन