फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   pdp cheif Mehbooba Mufti said govt Failed to control situation in Jammu Kashmir

महबूबा मुफ्ती बोलीं: जम्मू-कश्मीर में स्थिति को नियंत्रित करने में सरकार विफल, सेना बढ़ाने से कुछ नहीं होगा

Fri, 06 Jan 2023 10:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 10:59 AM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा के स्थिति सामान्य होने के दावों की पोल खुल गई है। जम्मू कश्मीर में और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने से कुछ हासिल नही होगा। उन्होंने भाजपा पर सेना को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
pdp cheif Mehbooba Mufti said govt Failed to control situation in Jammu Kashmir
Mehbooba Mufti - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर में स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रही है। समुदायों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। यह बात पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कही। उन्होंने वीरवार को अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्त मोहम्मद सईद की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ा।

विज्ञापन


राजोरी हमले पर महबूबा ने कहा, इससे भाजपा के स्थिति सामान्य होने के दावों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने से कुछ हासिल नही होगा। उन्होंने भाजपा पर सेना को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्याओं को दूर करने की जरूरत है। कोई भी शक्ति अपने ही लोगों के खिलाफ  युद्ध नहीं जीत सकती। जम्मू व कश्मीर पहले से ही एक सैन्य छावनी में तबदील है। यहां सेना की कोई कमी नहीं है, जिसे और बढ़ाया जाए। सेना ने पिछले 30 वर्षों में अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह से निर्वहन किया है। लोकतांत्रिक प्रणाली को बहाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार चीन से बातचीत और सुलह में लगी है। पड़ोसी देश ने लद्दाख में क्या हरकतें कीं। हमारे 20 जवानों को शहीद कर दिया। हमारी भूमि के 2,000 वर्ग किलोमीटर अंदर तक कब्जा कर लिया, लेकिन बातचीत और सुलह चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed