{"_id":"6af216bb729c01cce0051da7","slug":"parikrama-will-be-held-in-the-city-today-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128941-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज निकाली जाएगी 11वीं गोवर्धन परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज निकाली जाएगी 11वीं गोवर्धन परिक्रमा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हर वर्ष की तरह इस बार भी गोवर्धन परिक्रमा आयोजक मंडल की ओर से शहर में गोवर्धन पर्व पर परिक्रमा निकाली जाएगी। इस बार यह परिक्रमा 11वीं बार निकलेगी। इसमें काफी संख्या में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल होते हैं। खास बात यह है कि बुजुर्गों के लिए इस परिक्रमा के दौरान आयोजकों की ओर से ई-रिक्शा भी उपलब्ध करवाई जाती है। महिलाएं लाल व पीली साड़ी में परिक्रमा में शामिल होंगी। परिक्रमा अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरू होगी और नाहरा-नाहरी रोड, मॉडल टाउन से रेलवे रोड और अनाज मंडी से होती हुई अग्रवाल कॉलोनी स्थित एमसी पार्क में संपन्न होगी। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए आगे बढ़ेंगे। परिक्रमा सुबह 6 बजे शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर शहर के मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
--
विज्ञापन