फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   panther capture after the long rescue operation

सात घंटे बाद काबू में आया पैंथर, डीएसपी सहित चार लोग घायल

Fri, 02 Jun 2017 10:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
panther capture after the long rescue operation
सेंट्रल एक्साइज कार्यालय में पैंथर।

भिवाड़ी के सैंट्रल एक्साइज कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह घुसे पैंथर को पकड़ने में नौ घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। वहीं इस पूरी घटना में भिवाड़ी डीएसपी सिद्धांत शर्मा सहित चार लोग घायल हो गए। इसका प्रमुख कारण रहा सरिस्का से देरी से पहुंची वन विभाग की टीम। इससे पूर्व पैंथर ने दो बार उसे काबू करने का प्रयास कर रहें लोगों पपर हमला किया। जिसमें डीएसपी शर्मा सहित उनका गनमैन सुधीर व कांस्टेबल सूरजभान घायल हो गए। साथ ही वनकर्मी हेमंत को भी चोट लगी है। वहीं पैंथर को देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। जिससे हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार पैंथर कार्यालय से निकलकर पास के खेतों में चला गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे तक उसे सर्च किया। जिसके बाद ही उसे पुन: पकड़ने के प्रयास हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed