फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Paleram took a dig at the MLA, urging people not to fall for the 'mega-swindler

पालेराम ने विधायक पर कसा तंज बोले-महाठग गठबंधन के झांसे में न आएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Paleram took a dig at the MLA, urging people not to fall for the 'mega-swindler
फोटो-68: बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा व
बहादुरगढ़। विकास कार्यों के शुभारंभ को लेकर चल रही श्रेय की राजनीति पर भी पालेराम ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नारियल फोड़ने से शहर का विकास नहीं होता, बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने से विकास होता है।
विज्ञापन


विधायक राजेश जून को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें जनता ने भारी मतों से चुना है और उन्हें सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर शहर के विकास के लिए काम करना चाहिए। 70 हजार वोटों से जिताने वाली जनता और सहयोगियों के भरोसे पर खरा उतरना चाहिए।
विज्ञापन


किसी महाठग गठबंधन के झांसे में नहीं आना चाहिए। शनिवार को विधायक राजेश जून के खेमे में गए भाजपा के कुछ पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर नगर परिषद की अध्यक्ष सरोज राठी पर उनके वार्डों में विकास कार्य रोकने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अब भाजपा नेता एवं नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा उर्फ पालेराम शर्मा अध्यक्ष सरोज राठी के समर्थन में सामने आए हैं।

पालेराम शर्मा ने कहा कि खुद को भाजपा का पार्षद और कार्यकर्ता बताने वालों को पार्टी के कार्यक्रमों और संगठन के साथ भी खड़ा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये वहीं पार्षद हैं जो सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम में भी नहीं आए थे। एक पार्षद तो पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम में कुर्सी फेंककर भाग गया था। पार्टी का बहिष्कार किया था। जबकि नगर परिषद में अध्यक्ष को हटाने की प्रक्रिया में सक्रिय नजर आ रहे हैं। ये पार्षद यदि पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं तो इनके द्वारा पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा भी दिखाई जानी चाहिए।


पालेराम ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के पीछे स्वार्थ की राजनीति है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्षद को विकास कार्यों को लेकर शिकायत है तो उसे सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अध्यक्ष के साथ बैठकर समाधान निकालना चाहिए।

इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रतिनिधि राजेश सैनी, रणबीर और मनमोहित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो-68:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed