फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Oral cancer surgeon Sunil Gulia to deliver lecture in Japan

ओरल कैंसर सर्जन सुनील गुलिया जापान में देंगे व्याख्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Oral cancer surgeon Sunil Gulia to deliver lecture in Japan
फोटो नंबर 71: ओरल कैंसर पर जापान में व्याख्यान करने पहुंचे डाक्टर सुनील गुलिया। (स्रोत स्वयं)
बादली। ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल कैंसर सर्जन डॉ. सुनील गुलिया जापान में होने वाले ओरल कैंसर एवं हेड-नेक ऑन्कोलॉजी विषय पर व्याख्यान देंगे। बादली गांव के रहने वाले डॉ. सुनील गुलिया को इस वैज्ञानिक चर्चा में भाग लेने के लिए जापान से आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


वे लंबे समय से ओरल, हेड एवं नेक कैंसर के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनकी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में कैंसर से संबंधित रिसर्च प्रकाशित हो चुकी हैं। उनका विशेष कार्य मुखीय स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा युवाओं में बढ़ते ओरल कैंसर के मामले तथा कैंसर सर्जरी एवं पुनर्निर्माण से संबंधित है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण एवं डिप्लोमा कार्यक्रम भी पूरे किए हैं।
विज्ञापन


जापान में व्याख्यान के लिए आमंत्रण मिलना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि मानी जा रही है। वर्तमान में डॉ. सुनील गुलिया एसजीटी अस्पताल एवं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे ओरल एवं हेड-नेक कैंसर की जटिल सर्जरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओरल कैंसर जागरूकता की कमी के कारण युवाओं में तेजी से फैल रहा है। युवाओं को कैंसर फैलाने वाली आदतों से दूर रहना चाहिए। वे अपने शोध और शिक्षण कार्यों के माध्यम से कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

फोटो नंबर 71:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed